{"_id":"64785621d1f0feac5e033d83","slug":"three-brothers-died-after-slipping-in-pond-while-playing-in-mathura-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: खेलते-खेलते पैर फिसलने से तालाब में गिरे तीन भाइयों की मौत, मची-चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: खेलते-खेलते पैर फिसलने से तालाब में गिरे तीन भाइयों की मौत, मची-चीख पुकार
Sun, 04 Jun 2023 04:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 04 Jun 2023 04:32 PM IST
सार
मथुरा में पेड़ के नीचे खेलते समय पैर फिसलने से तीन भाई तालाब में गिर गए। डूबने से तीनों भाइयों की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
Mathura News: अस्पताल में मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में गुरुवार की दोपहर तालाब में डूबने से तीन भाइयों की मौत हो गई। खेलते समय पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गए और कीचड़ में फंसकर दम तोड़ दिया। इस हृदय विदारक घटना से गांव में मातम छा गया। घर में चीख पुकार मची हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
यह भी पढ़ेंः- साहब! पति को बुढ़ापे में हुआ इश्क: हर महीने जाते हैं लंदन, रात-रात भर करते चैटिंग, थाने पहुंची महिला का
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- अवारा सांड के हमले से टूटी हड्डी: किसान ने SDM और DM को भेज दी नोटिस, बोला-इलाज कराने को दें
विज्ञापन
चप्पल निकालने के लिए झुका और गिर गया
घटना सौंख थाना क्षेत्र के मगोर्रा गांव की है। गांव निवासी सुंदर सिंह के बेटे सोनू (13), मोनू (8) व पंकज (11) गांव में आयोजित भंडारा खाने गए थे। भंडारा खाकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में बरगद के पेड़ के नीचे वह खेलने लगे। खेलते समय सोनू की चप्पल तालाब में गिर गई। वह चप्पल निकालने के लिए झुका तो पैर फिसलने से पानी में चला गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- साहब! पति को बुढ़ापे में हुआ इश्क: हर महीने जाते हैं लंदन, रात-रात भर करते चैटिंग, थाने पहुंची महिला का
विज्ञापन
एक-एक करके तीनों भाई डूब गए
वहां गहरा गड्ढा होने से वह पानी में डूबने लगा। भाई को डूबता देख दोनों भाई मोनू व पंकज उसे बचाने के लिए दौड़े। गड्डे की गहराई अधिक होने से वह दोनों भी उसी में गिर गए। वह चीखने लगे। राहगीरों ने सुना तो रुके और आसपास के लोगों को आवाज लगाई। राहगीरों की मदद से तीनों को रस्सी व डंडों की मदद से बाहर निकाला गया।यह भी पढ़ेंः- अवारा सांड के हमले से टूटी हड्डी: किसान ने SDM और DM को भेज दी नोटिस, बोला-इलाज कराने को दें
घर में मची चीख पुकार
परिजन व ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन व ग्रामीणों से बात करके घटना की जानकारी ली। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन