'पापा का साथ नहीं छोडूंगा': घर लौटने के लिए पत्नी की शर्त, पति ने लिया ऐसा फैसला; आप भी कहेंगे बेटा हो तो ऐसा
आगरा में पत्नी को पसंद नहीं कि पति के साथ ससुर भी घर में रहें। विवाद होने की वजह से वह तीन माह से मायके में है। रविवार को मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। पत्नी ने शर्त रखी कि पति मेरे साथ रहे, ससुर नहीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पति और पत्नी के बीच झगड़े की वजह बुजुर्ग पिता बन गया। पत्नी किसी भी हाल में ससुर को साथ नहीं रखना चाहती है तो वहीं पति ने साफ कह दिया है कि वो साथ रहे या ना रहे, अपने पिता का साथ नहीं छोड़ सकता। पत्नी अगर पिता को साथ नहीं रखना चाहती तो अपने मायके में ही रहे।
डेढ़ साल पहले हुई शादी
मामला शमसाबाद रोड राजपुर चुंगी का है। दंपती की शादी को केवल डेढ़ साल हुए हैं। घर में पति, पत्नी और ससुर तीन सदस्य हैं। पत्नी का कहना है कि पति ससुर की ज्यादा बात मानता है। दोनों मिलकर रोकटोक करते हैं। वह ससुर को अपने साथ नहीं रखना चाहती। पत्नी ने विवाद के बाद मायके जाकर एक निजी स्कूल में शिक्षिका की नौकरी शुरू कर दी। वह चाहती है कि पति भी उसके साथ वहीं रहे।
ये भी पढ़ें - Agra News: फर्जी IAS हसीना ने GST अधिकारी से रचाई शादी, फिर शुरू किया ठगी का खेल; एफबी से सुराग जुटा रही पुलिस
पिता ने ही दिया मां का प्यार
उधर, पति ने काउंसलर से कहा कि घर में पत्नी और पिता के अलावा कोई भी सदस्य नहीं है। मां की बहुत पहले मौत हो गई थी। पिता ने ही मां की तरह पालकर बड़ा किया है। जरूरत पड़ी तो पत्नी को छोड़ सकता हूं, पिता को नहीं छोड़ सकता।
ये भी पढ़ें - विवाहिता ने नहर में लगाई छलांग: फोन कर मायके में दी सूचना, बोली- ससुराल वालों ने कर दी हद...,अब नहीं जीना
13 मामलों में हुआ समझौता
रविवार को परामर्श केंद्र में 90 जोड़े बुलाए गए। 30 जोड़े उपस्थित हुए। 13 मामलों में समझौता हो गया। 3 मामलों में एफआईआर की संस्तुति की गई। इनके अलावा अन्य को अगली तारीख दी गई है।
ये भी पढ़ें - मौत से पहले आखिरी सेल्फी: खंडहर में छात्रा के ऊपर गिरा गुंबद, हादसा ऐसा कि दहल गया दिल