फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake IAS woman Married with GST officer then started the game of cheating

Agra News: फर्जी IAS हसीना ने GST अधिकारी से रचाई शादी, फिर शुरू किया ठगी का खेल; एफबी से सुराग जुटा रही पुलिस

Mon, 26 Jun 2023 01:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Jun 2023 01:11 PM IST
सार

Agra Fake Woman IAS officer: राज्य कर अधिकारी ने जिस युवती को आईएएस अधिकारी समझकर शादी की, उसकी सच्चाई सामने आई तो होश उड़ गए। मामले में पुलिस अब युवती की फेसबुक आईडी को खंगाल रही है। 
 

विज्ञापन
Fake IAS woman Married with GST officer then started the game of cheating
दुल्हन (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पुलिस फर्जी अंडर कवर आईएएस अधिकारी महिला की फेसबुक आईडी खंगालेगी। आरोप लगाया गया है कि महिला ने हनी ट्रैप में फंसाकर राज्य कर अधिकारी से शादी कर रुपये ऐंठे। इसके बाद छोड़कर चली गई। पुलिस का कहना है कि पीड़ित अधिकारी के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

 

ये है मामला 

मूलरूप से मैनपुरी निवासी राज्य कर अधिकारी आगरा में तैनात हैं। वह जगदीशपुरा क्षेत्र में रहते हैं। उनकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से सुल्तानपुर की कल्पना मिश्रा से हुई थी। महिला ने खुद को अंडर कवर आईएएस अधिकारी बताया था। उसने आर्य समाज मंदिर में शादी करने के बाद राज्य कर अधिकारी से रुपये वसूले थे। इसके बाद छोड़कर चली गई थी। पीड़ित अधिकारी ने डीसीपी सिटी से शिकायत की थी। इसके बाद थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें -  मौत से पहले आखिरी सेल्फी: खंडहर में छात्रा के ऊपर गिरा गुंबद, हादसा ऐसा कि दहल गया दिल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज  किए जाएंगे बयान

थानाध्यक्ष जगदीशपुरा जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज किए जाएंगे। जिस महिला पर आरोप लगाया गया है, उसकी फेसबुक आईडी खंगाली जाएगी। इसके लिए साइबर सेल की मदद लेंगे। मुकदमे में कई और लोगों को ठगी का शिकार बनाए जाने की बात कही गई है। इसकी पुष्टि की जाएगी। महिला के घर भी पुलिस जाएगी। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  सॉफ्टवेयर इंजीनियर को ही ठग लिया: साइबर ठगों ने बिछाया ऐसा जाल, रकम ही नहीं कार भी गवां बैठा
 
विज्ञापन

डाॅक्टर को राजस्थान का गैंग ले गया था

ट्रांस यमुना इलाके के एक चिकित्सक हनी ट्रैप का शिकार हो गए थे। उनसे एक युवती ने दोस्ती की थी। युवती उन्हें बहाने से मिली थी। इसके बाद अपने साथ ले गई थी। धौलपुर के बदमाशों ने चिकित्सक का अपहरण कर लिया था। दो करोड़ फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने चिकित्सक को सकुशल मुक्त कराया था।

ये भी पढ़ें -  हमला: यमुना किनारे बैठे दो दोस्तों पर फायरिंग, गोली लगने से दोनों हो गए घायल
 

कई लोग हुए शिकार 

हनी ट्रैप में शहर के कई लोगों को साइबर अपराधी भी शिकार बना चुके हैं। फेसबुक पर दोस्ती करते हैं। इसके बाद वीडियो चैट करते हैं। वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद ब्लैकमेल करके रकम वसूल करते हैं। पुलिस अधिकारी बनकर रकम की मांग की जाती है। इस तरह के कई मामले साइबर सेल में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed