विवाहिता ने नहर में लगाई छलांग: फोन कर मायके में दी सूचना, बोली- ससुराल वालों ने कर दी हद...,अब नहीं जीना
विवाहिता मायके से ससुराल गई थी। अगले दिन वो वहां से लौटकर वापस आ गई। उसने फोन करने के बाद मायके वालों को इतना भी मौका नहीं दिया कि वे नहर तक आ सकें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के कुसमरा से गुजर रही लोअर गंगा नहर ढढौस पुल पर एक महिला ने परिजनों को फोन कर बुलाया। फिर पुल पर खड़े होकर नहर में छलांग लगा दी। नहर में महिला को कूदते देख राहगीर रुक गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक मायके पक्ष के लोग भी आ गए। पुलिस नहर में महिला की तलाश कर रही है।
ये है घटना
सुनीता पत्नी मनेश की ससुराल फर्रुखाबाद के थाना मोहम्दाबाद के ग्राम भारत नगर सिरौली में है। उसका मायका थाना किशनी के ग्राम शमशेरगंज में है। बताया गया है कि सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे उसने मायके वालों को फोन किया और उसके बाद नहर में छलांग लगा दी। परिजनों को उसने फोन पर बताया कि वह कल ससुराल गई थी, ससुरालीजनों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया, जिससे आहत होकर वह वापस चली आई और नहर में कूदकर आत्महत्या कर रही है।
ये भी पढ़ें - फर्जी IAS हसीना: जीएसटी अधिकारी से रचाई शादी, फिर शुरू किया ठगी का खेल; एफबी से सुराग जुटा रही पुलिस
लगा दी नहर में छलांग
जब तक परिजन कुछ कहते उसने फोन काटकर नहर में छलांग लगा दी। महिला को नहर में कूदता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की नहर में तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान मायके पक्ष में लोग भी पहुंच गए। नहर में कूदने बाली महिला की बहन गीता ने बताया कि सुनीता के दो लड़के व तीन लड़कियां हैं। पांचों संताने ससुराल में हैं।
ये भी पढ़ें - मौत से पहले आखिरी सेल्फी: खंडहर में छात्रा के ऊपर गिरा गुंबद, हादसा ऐसा कि दहल गया दिल