{"_id":"61805286169e6f71185bcac8","slug":"wife-of-bsf-jawan-dies-in-suspicious-circumstances-husband-accused-of-murder-agra-news-agr513435196","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में बीएसएफ के जवान की पत्नी की मौत, पति पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में बीएसएफ के जवान की पत्नी की मौत, पति पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : Agra Dehat
शमसाबाद। गांव गढ़ी हरचंद के रहने वाले बीएसएफ के जवान सत्यवीर की पत्नी मीरा देवी उर्फ सुशीला (28) की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। सोमवार की सुबह उसका शव घर में ही फंदे से लटकता मिला। मायकेवालों ने पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है। मामले में पति समेत ससुराल के कुल 12 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले रखा है।
थाना ताजगंज के ग्राम नौफरी निवासी लाखन सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी मीरा की शादी 10 वर्ष पूर्व सत्यवीर से की। इनके दो बच्चे आदित्य आठ और अनुष्का (6) हैं। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल के लोग तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसके लिए मीरा को प्रताड़ित किया जाता था। इधर,पति सत्यवीर छुट्टी पर घर आया हुआ था। उसने रविवार की रात मीरा की बेरहमी से पिटाई की। बताया कि शव के पास ही पति का बेल्ट भी पड़ा हुआ था।
मामले में पति समेत ससुराल के अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष आनंद वीर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति सत्यवीर, ससुर गया प्रसाद, सास माया देवी, देवर योगेंद्र, सोनू समेत 12 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सूचना पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने भी पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंच नमूने जुटाए।
विज्ञापन
महिला की मौत की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तो मायकेवाले पति और ससुराल के अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाने लगे। इस पर पुलिसकर्मी पति सत्यवीर को पूछताछ के लिए पकड़ने लगी, तो वह सिपाहियों से भिड़ गया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे हिरासत में लिया।