फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife killed husband in agra

बेडरूम में पति की गला दबाकर हत्या, आरोपी पत्नी ने पुलिस को बताई ये बातें

Mon, 15 Oct 2018 08:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 15 Oct 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
wife killed husband in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ताजगंज क्षेत्र के गांव बहेटा में एक महिला ने अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक के पिता ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


गांव बहेटा निवासी कृष्ण मुरारी (21) की शादी तीन महीने पहले आशा से हुई थी। तभी से दोनों में झगड़ा रहता था। कुछ दिन पहले पत्नी नाराज होकर मायके इरादत नगर चली गई थी। चार दिन पहले ही आई थी। इसके बाद भी दोनों में अनबन बनी हुई थी। 
विज्ञापन


शनिवार की रात तीन बजे आशा ने बेडरूम से बाहर आकर शोर मचाया कि पति की तबीयत बिगड़ गई है। परिजनों ने देखा तो लाला के गले पर नीले रंग की निशान थे। वे उसे लेकर डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर ने मृत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पत्नी हिरासत में

सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो मौत का कारण गला दबाया जाना (थ्रोटनिंग) आया। पुलिस ने आरोपी पत्नी आशा को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी आशा से पूछताछ की। उससे पूछा गया कि बेडरूम में तुम और लाला ही थे तो तुम्हें मालूम होगा कि लाला की मौत कैसे हुई? आशा ने पहले कहा कि पति की तबीयत अचानक बिगड़ गई। 

थोड़ी देर बाद उसने बताया कि पति ने आत्महत्या की है। उन्होंने साड़ी से फंदा बनाया। इसे पंखे से बांधा और इस पर लटक गए। दोपहर को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही पुलिस ने आशा को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed