फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife insisted on living with her lover then husband took such a step people trembled

यूपी: प्रेमी के साथ गई पत्नी 7 महीने बाद लौटी, गुस्साए पति ने उठाया ऐसा कदम; कांप गए लोग

Tue, 10 Oct 2023 01:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Oct 2023 01:45 PM IST
सार

पत्नी की जिद थी कि वो प्रेमी के साथ ही रहेगी। कई बार उसे समझाया भी गया, लेकिन वो नहीं मानी। पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने लगी। इससे गुस्साए पति ने सरेआम प्रेमी को चाकू से गोदकर मार दिया। बीच सड़क पर हुए इस हत्याकांड को  देखने वाले लोगों कै पैर कांप गएय़  
 

विज्ञापन
wife insisted on living with her lover then husband took such a step people trembled
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा से चंद कदम की दूरी पर आनंद नगर गली नंबर-6 में सोमवार को पति ने पत्नी के प्रेमी को चाकू से गोदकर मार डाला। सरेआम इस हत्याकांड से अफरातफरी मच गई। लोगों ने हत्यारोपी को पकड़ कर पीटा। मगर, वो बचकर भाग निकला और खुद थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मृतक के परिजन के हंगामा करने पर पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


घटना अपराह्न करीबन 3:30 बजे की है। 35 वर्षीय बंटू जूता कारीगर था। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि 7 माह पहले बंटू मोहल्ले के ही विनोद की पत्नी को ले गया था। तब से बोदला में किराये पर मकान लेकर रह रहा था। पुलिस से शिकायत नहीं की गई। रविवार को बंटू महिला को लेकर अपने घर लौट आया। इस बात की जानकारी विनोद को हो गई। वह बौखला गया।
विज्ञापन


बंटू घर से निकलकर जा रहा था। तभी रास्ते में विनोद ने उसे पकड़ लिया। दोनों में मारपीट होने लगी। मोहल्ले के लोग आते, तब तक विनोद ने चाकू निकाल लिया। आरोप है कि उसने चाकू से बंटू पर एक के बाद एक कई प्रहार किए। इससे वो लहूलुहान होकर गिर पड़ा। यह देखकर लोग आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और उसे पीटा। मगर, वह भाग निकला। परिजन घायल बंटू को एसएन मेडिकल काॅलेज ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, विनोद ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। बताया कि झगड़ा हो गया है। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले में तनाव पर बुलाई फोर्स
मृतक बंटू और आरोपी विनोद के घर 100 मीटर की दूरी पर हैं। घटना से दोनों परिवार में तनाव की आशंका पर सर्किल के थानों की फोर्स बुला ली गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की। इस पर परिजन हंगामा करने लगे। महिलाओं ने जाने नहीं दिया। महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह रोका। बाद में लोगों को समझाकर शव को ले जाया गया।


भागते बंटू को चाकू मारता रहा विनोद
बंटू की बहन रजनी ने बताया कि उसकी चचेरी बहन ने बच्चे को जन्म दिया है। वह अस्पताल में भर्ती है। बंटू उसको देखने जा रहा था। तभी एक युवक आया। वह उसे बुलाकर बाहर ले गया। विनोद ने घेर लिया। बंटू पर चाकू से कई प्रहार किए। वह बचने के लिए भागा। मगर, विनोद उसकी गर्दन, पीठ, कमर, पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार करता रहा। पूरी गली में खून ही खून फैल गया। आरोपी के घरवाले भी मौजूद थे। उन्होंने आरोपी के परिजन के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed