फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife divorced husband after 28 years of marriage

Agra News: पति ने मुंह पर थूका..., 28 साल बाद पत्नी ने लिया तलाक, जानें पूरा मामला

Sat, 10 Dec 2022 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Dec 2022 09:49 AM IST
सार

शादी के 28 साल बाद पत्नी ने पति से तलाक ले लिया। पत्नी ने परिवार न्यायालय में याचिका प्रस्तुत की थी। पत्नी पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
Wife divorced husband after 28 years of marriage
court new - फोटो : istock

विस्तार

ताजनगरी आगरा में एक महिला को शादी के 28 साल बाद पति से तलाक मिला। पति ने उसके मुंह पर थूका था। इतना ही नहीं वह पत्नी के साथ मारपीट भी करता था, जिसके बाद पत्नी ने परिवार न्यायालय में याचिका प्रस्तुत की थी।

विज्ञापन

ये है मामला 

आलोक नगर, लोहामंडी निवासी ज्योति अग्रवाल की शादी 7 मार्च 1994 को दिल्ली के आनंद विहार निवासी पीयूष अग्रवाल के साथ हुई थी। उन्होंने कोर्ट में प्रस्तुत प्रार्थनापत्र में कहा कि शादी में 30 लाख रुपये खर्च हुए थे। उनके वर्ष 1995 में एक बेटा और वर्ष 1997 में एक बेटी हुई। ज्योति ने आरोप लगाया कि ससुराली छोटी छोटी बात पर ताने देते थे। पति का व्यवहार ठीक नही था। वर्ष 1998 में पति ने मारपीट की। इसके बाद घर से निकाल दिया। बाद में घर आकर माफी मांगी। उसे अपने साथ ससुराल ले गया। कुछ दिन तक सही रखा। बाद में पुराने तरीके में आ गया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Firozabad: शिकोहाबाद में शॉर्ट सर्किट से कपड़े के गोदाम में लगी आग, जल गया लाखों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट की और मुंह पर थूका  

5 सितंबर 2017 को नशे में घर आया। उसके साथ मारपीट की मुंह पर थूक दिया। उसका सिर कांच की अलमारी में मार दिया, जिससे उनके सिर और हाथ में चोट लग गई। 7 सितंबर 2017 को एक बार फिर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति से तलाक लेने के लिए अधिवक्ता के माध्यम से वर्ष 2020 में परिवार न्यायालय में याचिका प्रस्तुत की थी। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश विपिन कुमार ने विवाह विच्छेद करने का आदेश पारित किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed