फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire broke out in clothes warehouse due to short circuit in Shikohabad goods worth lakhs got burnt

Firozabad: शिकोहाबाद में शॉर्ट सर्किट से कपड़े के गोदाम में लगी आग, जल गया लाखों का माल

Sat, 10 Dec 2022 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Dec 2022 09:18 AM IST
सार

 शोरूम से उठते धुएं और आग की लपटों को देख स्थानीय लोगों ने शोरूम स्वामी को सूचना दी। आग की जानकारी होते ही थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Fire broke out in clothes warehouse due to short circuit in Shikohabad goods worth lakhs got burnt
कपड़ा गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मैनपुरी चौराहा से सर्विस रोड पर स्थित कृष्णा माल में एक रेडीमेड कपड़े के शोरूम में बीती रात अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे शोरूम और गोदाम में रखा लाखों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया। जानकारी होते ही स्थानीय लोगों ने थाना पुलिस, शोरूम स्वामी और फायरब्रिगेड को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन

यहां की घटना 

श्रीकृष्णा माल में निशांत राघव का रेडीमेड का शोरूम है। बीती रात शोरूम बंद कर अपने घर चले गए थे। बीती देर रात अचानक शोरूम से धुआं निकलने की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा नगर अध्यक्ष  प्रिंस जैन और रोटी बैंक के संयोजक राजीव गुप्ता को दी। सूचना पर उक्त दोनों व्यापारियों ने प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्रा, फायर ब्रिगेड और शोरूम स्वामी को फोन पर आग की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और शोरूम स्वामी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक शोरूम और गोदाम में रखा लाखों रुपये कीमत का रेडीमेड कपड़ा जल कर राख हो गया। नगर के व्यापारियों ने आग में शोरूम स्वामी को हुए नुकसान की जांच कराकर आर्थिक सहायता दिलाये जाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed