{"_id":"5b975bee867a557f70416263","slug":"wife-dies-after-husband-s-death-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति की मौत के बाद जुदाई नहीं सह पाई पत्नी, चिता जलते ही तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की मौत के बाद जुदाई नहीं सह पाई पत्नी, चिता जलते ही तोड़ा दम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथ जीने-मरने की कसमें सभी खाते हैं। साथ जीते भी हैं। लेकिन, लाखों में कुछ लोग ही ऐसे होते हैं, जो एक-दूसरे की जुदाई बर्दाश्त नहीं कर पाते। कुछ ऐसा ही वाकया सोमवार को आगरा के कस्बा फतेहाबाद में हुआ।
जहां पति की मृत्यु के चंद घंटे बाद ही वियोग में पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ दो मौतों से क्षेत्र में मातम पसर गया। जिस किसी ने भी इस घटना के बारे में सुना वो आश्चर्यचकित रह गया।
फतेहाबाद के मोहल्ला राजपूत निवासी 74 वर्षीय वीरेंद्र कुमार भगतजी का रविवार रात निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार थे। सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही थी। निधन से उनकी 70 वर्षीय पत्नी सरला देवी गुमसुम थीं।

अंतिम संस्कार के दौरान तोड़ा दम
परिजन वीरेंद्र भगतजी को अंतिम संस्कार के लिए फतेहाबाद के यमुना नदी के किनारे स्थित जौनेश्वर घाट मोक्षधाम पर ले गए। इतने में ही सरला देवी की भी
तबियत बिगड़ गई। तत्काल चिकित्सक बुलाए गए। पर, उनकी भी सांसें थम चुकी थी।
देर शाम पति की चिता के बगल में ही उनकी चिता सजाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पति के वियोग में पत्नी की मृत्यु का ऐसा मामला फतेहाबाद क्षेत्र
में पहली बार घटित हुआ। घटना से लोग हतप्रभ रह गए।