फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife conspired to get rid of husband in mathura

मथुरा: शादी से नाखुश थी युवती, आठ दिन बाद रची ऐसी साजिश, खुलासा हुआ तो पति के उड़ गए होश

Mon, 05 Jul 2021 10:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Jul 2021 10:12 AM IST
सार

आठ दिन पहले जिस युवती के साथ सात फेरे लिए थे, उसी ने पति को फंसाने के लिए साजिश रच डाली। मामला खुलने पर पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती पर कार्रवाई करने की बात कही है। 

विज्ञापन
Wife conspired to get rid of husband in mathura
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मथुरा जिले में शादी से नाखुश पत्नी ने पति से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर उसकी कार में पिस्टल रखवा दी। प्रेमी ने पुलिस को सूचना देकर प्रेमिका के पति को पकड़वा दिया। लेकिन जब जांच हुई तब पिस्टल रखवाने का राज खुला। पुलिस ने साजिशकर्ता प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार ने बताया कि रविवार को विकास नागर पुत्र तेजवीर गांव कनालसी थाना दनकौर, गौतमबुद्ध नगर ने सूचना दी थी कि एक युवक पत्नी समेत कार में अवैध पिस्टल लेकर जा रहा है। सूचना देने वाले विकास को पुलिस ने चौकी पर ही रोक लिया। 
विज्ञापन


पत्नी के मोबाइल से खुला राज
पुलिस ने कोटवन चौकी पर कार सवार युवक और उसकी पत्नी को पकड़कर थाने ले आई। कार से तलाशी के दौरान पिस्टल बरामद कर ली। पूछताछ में कार सवार युवक ने अनभिज्ञता जताई। पुलिस ने शक होने पर युवक की पत्नी से पूछताछ कर उसके मोबाइल जांच की तो सब कुछ माजरा समझ में आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के मोबाइल में प्रेमी के चैटिंग की सबूत मिले। इसमें पिस्टल रखने का जिक्र था। इस संबंध में इंस्पेक्टर ने बताया कि अलीगढ़ के थाना खैर निवासी युवती से विकास की नोएडा में नौकरी के दौरान दोस्ती हो गई। एक सप्ताह पहले ही युवती की शादी हुई थी। वह शादी से खुश नहीं थी और अपने पति से तलाक लेना चाहती थी। 

विकास ने युवती के साथ मिलकर उसके पति को फंसाने के लिए उसकी कार में होडल के समीप एक होटल पर कार में पिस्टल रख दी और पुलिस को शातिर अपराधी होने की सूचना दे दी। पुलिस ने विकास का चालान कर दिया है। इस साजिश में युवती का भतीजा भी शामिल है। युवती के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed