{"_id":"6021315a8ebc3e27ef027af5","slug":"wife-committed-suicide-after-killing-her-husband-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: झगड़े के दौरान पत्नी ने खोया आपा, पति की हत्या कर अपने सिर में गोली मारकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: झगड़े के दौरान पत्नी ने खोया आपा, पति की हत्या कर अपने सिर में गोली मारकर दी जान
Tue, 09 Feb 2021 12:00 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:00 AM IST
सार
- थाना दक्षिण के मोहल्ला फुलबाड़ी की घटना, पति के विवाहेत्तर संबंध का विरोध करती थी पत्नी
- पति ने मौके पर ही दम तोड़ा, आगरा में इलाज के दौरान महिला की मौत, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन
फिरोजाबाद: घटना स्थल पर पुलिस और स्थानीय लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में घरेलू झगड़े के दौरान पत्नी ने तमंचे से गोली मारकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने सिर में भी गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल महिला ने आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके से दो तमंचे, चार खाली कारतूस बरामद किए है। घटना के पीछे पति का किसी अन्य महिला के साथ विवाहेत्तर संबंध होना बताया गया है। पत्नी इसका विरोध करती थी।
विज्ञापन
थाना दक्षिण के फुलबाड़ी निवासी पूरन सिंह (45) का सोमवार तड़के पत्नी कुसुमा देवी (43) से विवाद हो गया। सुबह तकरीबन सात बजे पूरन सिंह घर से कुछ देर के लिए बाहर चला गया। इसके बाद वह सुबह नौ बजे लौटा तो दंपती में फिर कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला ने तमंचे से पूरन सिंह पर दो फायर किए। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
आगरा में इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम
इसके बाद कुसुमा ने अपने सिर में गोली मार ली। जिससे कुसुमा गंभीर रूप से घायल हो गई। दंपती के बच्चों की चीख-पुकार और फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आनन-फानन महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में इलाज के दौरान कुसुमा देवी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
इधर, सूचना पाकर पहुंचे एसएसपी अजय कुमार ने दंपती के बच्चों से घटना के बारे में जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि घटना के पीछे पूरन सिंह के किसी महिला से विवाहेत्तर संबंध होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटी है।
बेटी ने बताई आंखों देखी
दंपती की बेटी करिश्मा ने बताया कि विवाद के दौरान मां ने अपना सिर दीवार में मार लिया था। इसके बाद पिता ने सिलबट्टा उठाकर मां के सिर में मार दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गईं। इसके बाद पिता जैसे ही नीचे की ओर आए तो मां ने घर में रखे तमंचे से दो फायर किए। गोली आंख के पास लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मां ने खुद को सिर में गोली मार ली। बीचबचाव करने आई छोटी बहन तनु (15) के हाथ में खरोंच आई है।
बेटी ने बताई आंखों देखी
दंपती की बेटी करिश्मा ने बताया कि विवाद के दौरान मां ने अपना सिर दीवार में मार लिया था। इसके बाद पिता ने सिलबट्टा उठाकर मां के सिर में मार दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गईं। इसके बाद पिता जैसे ही नीचे की ओर आए तो मां ने घर में रखे तमंचे से दो फायर किए। गोली आंख के पास लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मां ने खुद को सिर में गोली मार ली। बीचबचाव करने आई छोटी बहन तनु (15) के हाथ में खरोंच आई है।