फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife bitten by snake husband did such thing can't imagine

UP: पत्नी को सांप ने काटा तो पति अस्पताल की जगह ले गया बायगीर के पास, 12 घंटे तक हुई झाड़ फूंक; चली गई जान

Thu, 07 Sep 2023 06:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Sep 2023 06:20 PM IST
सार

चारा काटने गई महिला को सांप ने काट लिया। वो बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पति आया तो उसने जहर उतारने के लिए डॉक्टर के पास ले जाने से मना कर दिया। इसके बाद उसने जो हरकत की, सभी हैरान रह गए। 

विज्ञापन
wife bitten by snake husband did such thing can't imagine
सांप ने काटा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के सकीट थाना क्षेत्र में खेत पर चारा लेने के लिए एक महिला को सांप ने काट लिया। इस दौरान उसे बेहोशी छाने लगी। उसके साथ आई कुछ महिलाओं ने सांप को वहां से जाते हुआ देखा, जिसके बाद उनमें चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पति और गांव के लोग मौके पर आ गए। महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की जगह पति ने लोगों की बातों में उलझ गया। वो पत्नी को उपचार के लिए बायगीर के पास ले गया। यहां इलाज के नाम पर खूब झाड़ फूंक हुई, लेकिन आगे जो हुआ पति और लोगों का माथा ठनक गया... 

विज्ञापन

यहां की है घटना 

एटा थाना सकीट क्षेत्र के गांव अहमदपुर उर्फ नगला धनी निवासी 25 वर्षीय उपासना बुधवार की सुबह करीब 8 खेत पर चारा लेने के लिए गई थी। उसका पति रामविलास घर पर ही था। बताया गया है चारा काटते समय महिला को अचानक बेहोशी छाने लगी, उसके पैर में तेज जलन हो रही थी। उसने जब साथ आई कुछ महिलाओं को ये बताया तो उन्होंने महिला के पैर पर निशान देखा। इस दौरान उन्हें वहां से सांप जाते हुए दिखाई दिया। तभी उपासना बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। ये देख उनमें चीख पुकार मच गई। 

ये भी पढ़ें - Agra: घर में घूम रहा था खतरनाक प्रजाति का सांप, दहशत में बच्चों सहित कई घंटे कमरे में कैद रहा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

बायगीर ने की झांड़ फूंक 

सूचना मिलते ही ग्रामीण और उपासना का पति रामविलास मौके पर पहुंच गए। पत्नी को बेहोश देख रामविलास के पसीने छूट गए। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे सलाह दी कि सांप काटने का इलाज बायगीर से अच्छा कोई नहीं कर सकता है। लोगों की बात मानते हुए वो पत्नी को लेकर बायगीर के पास पहुंच गया। बायगीर ने जब तक झाड़ फूंक की, तब तक बहुत देर हो गई। महिला के शरीर में जहर फैल गया और उसकी हालत और भी बिगड़ने लगी। 

ये भी पढ़ें - UP: एटा में नदी किनारे मिला महिला का शव, शरीर पर चोट नहीं; गले पर मिले अजीब निशान को देख पुलिस हैरान

विज्ञापन

12 घंटे बाद ले गया अस्पताल 

हालत में सुधार न देख महिला को 12 घंटे बात रात करीब 8 बजे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी कृष्णकांत लोधी ने बताया कि महिला की मौत होने की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed