फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of woman found on river bank in Etah no injury Police surprised to see strange mark found on neck

UP: एटा में नदी किनारे मिला महिला का शव, शरीर पर चोट नहीं; गले पर मिले अजीब निशान को देख पुलिस हैरान

Thu, 07 Sep 2023 05:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Sep 2023 05:31 PM IST
सार

नदी किनारे महिला का शव पड़ा होने की सूचना एक चौकीदार से पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला के शरीर पर कहीं भी चोट तो नहीं थी, लेकिन गले पर पड़े निशान को देख पुलिस भी हैरान रह गई। 
 

विज्ञापन
Dead body of woman found on river bank in Etah no injury Police surprised to see strange mark found on neck
पुलिस ने नदी किनारे से बरामद किया महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के थाना जसरथपुर क्षेत्र स्थित गांव भनऊघाट काली नदी के किनारे बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे महिला का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात महिला के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। महिला की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं, लेकिन उसके गले पर अजीब निशान हैं, जो उसकी हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। 

विज्ञापन

यहां की है घटना

काली नदी के किनारे पड़ी मिली महिला की उम्र करीब 55-60 वर्ष बताई गई है। महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं, लेकिन गला पर कुछ निशान मिले हैं, जिससे हत्या करने की आशंका जताई जा रही हैं। 

ये भी पढ़ें - आलीशान कोठी देख खाया धोखा: युवती ने जिसे दिया दिल वो निकला धोखेबाज, धर्म छिपा होटल में घिनौना काम; टूट गए सपने

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हो सकी शिनाख्त 

पुलिस ने बताया कि गांव ढठिंगरा के चौकीदार विपिन कुमार ने नदी किनारे शव पड़े होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे मृतका की शिनाख्त हो सके। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवाया है।

ये भी पढ़ें - आगरा: 13 साल की उम्र में शादी, ससुराल में मिला ऐसा दर्द...; बालिका वधू बनी किशोरी बोली- अब वहां नहीं जाना

विज्ञापन

महिला की पहचान करने का प्रयास 

थाना प्रभारी संजय राघव ने बताया कि चौकीदार की सूचना पर महिला का शव बरामद किया गया है। महिला की पहचान कराने का प्रयास जारी है, लेकिन देखने से प्रतीत हो रहा है कि महिला को किसी जहरीले कीड़े ने काटा है, इसकी वजह से मौत हुई है। सही स्थिति पहचान होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। शव को अज्ञात के रूप में मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed