फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife arrives with petrol after husband is put in police station

Agra News: पति को थाने में बैठाने पर पेट्रोल लेकर पहुंची पत्नी

Wed, 31 Dec 2025 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Wife arrives with petrol after husband is put in police station
आगरा। ट्रांसयमुना पुलिस ने पड़ोसी युवकों पर घर में घुसकर हमले की शिकायत पर 10 दिनों तक कार्रवाई नहीं की। मंगलवार सुबह कॉल कर पीड़ित को धमकाकर थाने बुलाया और बैठा लिया गया। इसके बाद पीड़ित की पत्नी एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं और मोहल्ले की महिलाओं के साथ हाथ में पेट्रोल भरी गैलन लेकर थाने पहुंच गई। आत्महत्या की धमकी देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई। पीड़ित को पूछताछ के लिए बुलाने का हवाला देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

कालिंदी विहार के कांशीराम आवास योजना निवासी सनी देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 20 दिसंबर की रात बंटी और पंकज ने घर में घुस आए और मारपीट की। पति हरी सिंह को भी पीटा। उनका आरोप है कि पुलिस ने उस दिन तहरीर लेने के बाद दोनों पक्षों को बुलाने की बोलकर थाने से लौटा दिया। इसके बाद वह हिंदू कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के पास पहुंची। उनके कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों से बात कर कार्रवाई की अपील की। पति को फोन कर मंगलवार को थाने बुलाया। इसके बाद पति थाने में बैठा लिया गया और जेल भेजने की धमकी दी जाने लगी। इसकी जानकारी होने पर वह हाथ में पेट्रोल भरा गैलन लेकर थाने पहुंच गई। थाने पर हंगामा होने पर इंस्पेक्टर ट्रांसयमुना धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। महिला के पति को थाने से छोड़ दिया। इसके साथ प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया। डीसीपी सैयद अली अब्बास ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने पर पूछताछ करने के लिए बुलाया गया था। महिला को गलतफहमी हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed