UP: छोटे भाई की पत्नी को आया इतना गुस्सा, जेठ को यूं सिखाया सबक, बीच सड़क पर ही...; कपड़े भी फाड़ दिए
जेठ कोर्ट में पति की पैरवी करते हुआ तारीख करने आया था। उसी समय महिला ने उसे देख लिया और रास्ते में पकड़कर पिटाई शुरू कर दी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में कचहरी के बाहर उस समय हंगामा हो गया जब एक महिला ने अपने ही जेठ पर थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिए। जेठ ने खुद को बचाने के लिए वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने उसके कपड़े इतनी कसकर पकड़े हुए थे, कि वो भाग नहीं सका। महिला के गुस्से को देखकर कोई उसे छुड़ाने तक नहीं आया। महिला ने उसके कपड़े तक फाड़ दिए।
ये भी पढ़ें - UP: केमिकल फैक्टरी मालिक ने निकाला बिजली चोरी का ऐसा हाईटेक तरीका, चकरा गई विजिलेंस टीम; दर्ज हुआ मुकदमा
ये है मामला
बताया गया है कि निधौली कलां थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। ये विवाद पति द्वारा दूसरी शादी किए जाने को लेकर है। इस मामले में सोमवार को कोर्ट में तारीख थी। जेठ कोर्ट में तारीख करने आया था, तभी उसका सामना भाई की पहली पत्नी से हो गया।
ये भी पढ़ें - Anjali Murder Case: नहीं मिल सका अंजलि का मोबाइल,आखिर क्या छिपा रहा प्रखर; रिमांड हुई पूरी
जेठ को देख आक्रामक हुई महिला
महिला ने जैसे ही जेठ को देखा तो वो आक्रामक हो गई। उसने बीच सड़क पर ही जेठ को पकड़ लिया और उसकी पिटाई लगाना शुरू कर दी। पीटते-पीटते उसे जमीन पर गिरा लिया। वो महिला थी, इसलिए पीड़ित खुद के बचाव के लिए हाथ तक नहीं उठा सका। महिला द्वारा बीच सड़क पर उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए।
ये भी पढ़ें - Agra : वियतनाम के रक्षा मंत्री को अवैध गाइड ने घुमाया ताजमहल, सामने आई प्रोटोकॉल में बड़ी चूक
फिर बेटी ने बचाया
पीड़ित ने बताया कि उसके साथ बेटी भी आई थी। महिला द्वारा उसे लगातार पीटा जा रहा था, ये देख उसकी बेटी वहां आ गई, तब जाकर वह महिला के चंगुल से निकल सका। पीड़ित ने आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। वहीं इस पूरे मामले का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें - युवती को कर दिया बदनाम: मंगेतर के पास विदेशी नंबर से आया मैसेज, लिखा था कुछ ऐसा; टूट गया रिश्ता