फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chemical factory owner devised such a hi-tech method of power theft vigilance team was baffled in agra

UP: केमिकल फैक्टरी मालिक ने निकाला बिजली चोरी का ऐसा हाईटेक तरीका, चकरा गई विजिलेंस टीम; दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 19 Jun 2023 12:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Jun 2023 12:45 PM IST
सार

केमिकल फैक्टरी के मालिक ने बिजली चोरी का ऐसा हाईटेक तरीका निकाला, कि छापा मारने गई विजिलेंस की टीम  भी देखकर चकरा गई। टीम ने जब मेन बॉक्स और मेन फीडर देखा तो होश उड़ गए। 
 

विज्ञापन
chemical factory owner devised such a hi-tech method of power theft vigilance team was baffled in agra
बिजली चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के जैतपुर में केमिकल फैक्टरी में हाईटेक तरीके से बिजली चोरी की जा रही थी। सूचना पर  दक्षिणाचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) की विजिलेंस टीम ने इस फैक्टरी पर छापा मारा। यहां लाखों रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई। 

विज्ञापन

दक्षिणाचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी अमित किशोर के आदेश पर ये छापामार कार्रवाई की गई। डीवीवीएनएल की विजिलेंस टीम सोमवार सुबह जैतपुर क्षेत्र के कमतरी गांव में पहुंची। यहां संचालित केमिकल फैक्टरी में लाखों रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई। बताया गया है कि टीम ने करीब छह घंटे तक कार्रवाई की, जिसके बाद पता चल सका कि आखिर चोरी कैसे की जा रही थी। 

ये भी पढ़ें - श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह प्रकरण: जानें क्या है विष्णु कंठ, जिसे हाईकोर्ट में साक्ष्य बनाने की है तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से हो रही थी बिजली चोरी 

दरअसल फैक्टरी मालिक ने बिजली चोरी करने के लिए बड़ा ही हाईटेक तरीका अपनाया था, जिससे वो पकड़ में न आ सके। मेन बॉक्स और मेन फीडर में गड़बड़ करके बिजली चोरी की जा रही थी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौजूद रही। फैक्टरी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

ये भी पढ़ें - युवक की हत्या: पहले मारी गोली, फिर 'जान' जाने तक चाकू से गोदा; हालत देख सहम गए घरवाले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed