फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Why was the SP MP stopped from going to Aligarh? Suman told reason

UP: सपा सांसद को अलीगढ़ जानें से क्यों रोका? सुमन ने बताई ये वजह, पुलिस से बोले- हमला करने वालों का करो इंतजाम

Sat, 03 May 2025 03:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 May 2025 03:41 PM IST
सार

सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन का अलीगढ़ आने का कार्यक्रम था, लेकिन पुलिस ने रामजी लाल सुमन और उनके काफिले को रोक दिया। जिसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर दी। 

 

विज्ञापन
Why was the SP MP stopped from going to Aligarh? Suman told reason
सपा सांसद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अलीगढ़ जा रहे समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए रोक दिया। इस पर सांसद भड़क गए और पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। विरोध में कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए घर में नजरबंद करने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया।
विज्ञापन


अलीगढ़ में दलित युवकों के साथ मारपीट की घटना पर सांसद अपने समर्थकों के साथ मिलने जा रहे थे। इस पर एचआईजी फ्लैट संजय प्लेस स्थित आवास पर करीब सुबह 10.30 बजे भारी संख्या में पुलिस पहुंची। सांसद को नोटिस देते हुए कहा कि आपकी सुरक्षा को देखते हुए अलीगढ़ जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

 

इस पर पुलिस अफसर और सांसद के बीच तीखी नोकझोंक हाेने लगी तो पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी। इससे कार्यकर्ता भड़क गए और आवास पर ही धरना देकर योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सांसद भी समर्थकों के साथ धरने में शामिल हो गए और प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, एमएल भारती, धर्मेंद्र यादव, पवन प्रजापति, गौरव यादव, नितिन कोहली, विनय अग्रवाल, कादिर कुरैशी, राहुल चौधरी, लल्ला गुर्जर आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  UP: सपा सांसद के खिलाफ क्षत्रियों का गुस्सा...शोकसभा में तक नहीं जाने दिया, करणी सेना ने घेर लिए; VIDEO


 

अपराधियों के हौसले बुलंद, मुख्यमंत्री की मिली है शह
 धरना स्थल पर मीडिया से रूबरू हाेते हुए सांसद सुमन ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों का हौसला बुलंद है। ये मुख्यमंत्री की शह पर हो रहा है और इनको सरकारी संरक्षण प्राप्त है। कहा कि पुलिस ने उन्हें अलीगढ़ में पीड़ित दलित युवकों से मिलने नहीं जाने दिया, इस पर पीड़ितों को यहां बुलवाकर मिलवाने की बात पर भी मना कर दिया। ऐसा करने से सरकार पीडीए के अधिकारों की आवाज उठाने से हमें नहीं रोक सकती है।

ये भी पढ़ें -  UP: ज्वेलरी शोरूम में लूट करने वाले की उम्र 20 से 22 साल, रेकी के बाद हुई वारदात; सराफ की गोली मारकर की हत्या



 
विज्ञापन

तुम आधे नेता हो, हमला करने वालों का करो इंतजाम
अलीगढ़ जाने से रोकने पर सांसद सुमन ने पुलिस अफसर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आप आधे नेता और पुलिस हो। आपका भविष्य उज्जवल है। साथ ही उन पर भड़कते हुए कहा कि आप हमें रोक रहे हो, हमारी सुरक्षा का इंतजाम कर रहे हो तो हमलावरों का इंतजाम क्यों नहीं कर सकते। इस पर पुलिस अफसर ने कहा कि उन पर भी कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed