फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Whose Skeleton Was Found Buried in the Bathroom? Daughters’ DNA Samples to Confirm Surendra’s Identity

यूपी: पत्नी ने बाथरूम में दफनाई थी जो लाश, वो सुरेन्द्र की है कि नहीं; बेटियों के डीएनए सैंपल से होगी पुष्टि

Mon, 07 Sep 2026 09:23 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 07 Sep 2026 09:23 AM IST
सार

आगरा के दहतोरा में बाथरूम के फर्श के नीचे मिले कंकाल की पहचान सुरेंद्र शर्मा के रूप में पक्की करने के लिए अब उनकी बेटियों के डीएनए सैंपल लिए जाएंगे। पुलिस ने कोर्ट से अनुमति मांगी है। डीएनए जांच के बाद मामले में आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी है।
 

विज्ञापन
Whose Skeleton Was Found Buried in the Bathroom? Daughters’ DNA Samples to Confirm Surendra’s Identity
बाथरूम में दफनाई पति की लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के दहतोरा स्थित रेणुका धाम में बाथरूम में दफन मिले कंकाल के मृतक सुरेंद्र शर्मा का होने की पुष्टि के लिए मां के बाद बेटियों का भी डीएनए सैंपल लिया जाएगा। पुलिस ने कोर्ट से अनुमति मांगी है। डीएनए सैंपल लेने के बाद पुलिस आरोपपत्र दाखिल करेगी।
विज्ञापन


हत्याकांड का खुलासा 3 जुलाई को हुआ था। 18 मई से लापता सुरेंद्र शर्मा की हत्या का आरोप पत्नी रूबी पर है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि पति की शराब पीने की आदत से वो परेशान थी। पत्नी ने नींद की गोलियां खिलाकर खीर खिला दी थी। इसके बाद उसे बाथरूम में दफना दिया था। फर्श भी बनवा दिया था। पुलिस ने खुदाई कराई तो कंकाल मिला था। एक रुद्राक्ष की माला और कड़ा मिला था।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास के मुताबिक, सुरेंद्र शर्मा लापता हो गए थे। खुदाई में कंकाल मिला। इसकी पुष्टि करना आवश्यक है कि कंकाल सुरेंद्र शर्मा का ही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने मां के खून के नमूने लिए थे। अब बेटियों के नमूने भी भेजने के लिए कहा है। मृतक सुरेंद्र की दो बेटियां हैं। मां के जेल जाने के बाद दोनों अपने ताऊ के पास रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed