फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   When the mother scolded her, the girl jumped into the Ganges

Agra News: मां ने डांटा तो युवती ने गंगा में लगा दी छलांग

Wed, 23 Jul 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 23 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
When the mother scolded her, the girl jumped into the Ganges
कादरगंज गंगा घाट से युवती को जीवित निकालकर लाने वाले गोताखोर।
पटियाली/गंजडुंडवारा। बदायूं हाईवे पर स्थित कादरगंज गंगा पुल से बुधवार की दोपहर एक युवती ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि इन दिनों कांवड़ मेले के चलते गंगा घाटों पर पुलिस स्टीमर और गोताखोरों के साथ तैनात है इसलिए समय रहते युवती को सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को बुलाकर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया। गंजडुंडवारा विकास खंड में थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी श्यामवीर की पुत्री लड़ैती (19 वर्ष) का किसी बात को लेकर मां से विवाद हो गया था। मां ने उसे डांट दिया तो क्षुब्ध होकर वह बुधवार दोपहर घर से अकेले बाहर निकल आई। युवती सीधे कादरगंज गंगा पुल पर पहुंची और बीच पुल पर रुक गई। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक युवती ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि इन दिनों कांवड़ यात्रा के चलते गंगा पुल पर गोताखोरों की तैनाती की गई है। थानाध्यक्ष चंचल सिरोही भी घटना के वक्त पुलिस बल के साथ गंगा घाट पर मौजूद थीं। जैसे ही युवती ने पुल से छलांग लगाई, वैसे ही उन्होंने स्टीमर और गोताखोरों को उसे बचाने में लगा दिया। इससे समय रहते युवती को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। युवती की जान बचने पर वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस ने युवती से पूछताछ कर परिजनों को घटना की सूचना दी। फिर युवती को समझा-बुझाकर परिजनों के हवाले कर दिया। युवती अपने माता-पिता की इकलौती पुत्री है। उसके पांच भाई है। युवती की जान बचाने के लिए थाना पुलिस और गोताखोरों ने जिस प्रकार की तत्परता दिखाई, उसकी जमकर सराहना हो रही है। सीओ पटियाली संतोष कुमार ने बताया कि युवती किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज हो गई थी। नदी में छलांग लगाने पर उसे सकुशल बचा लिया गया है। युवती को समझाने के बाद वापस घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed