फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   When the forgery was exposed, the construction of the recharge pit was started

उजागर हुआ फर्जीवाड़ा तो शुरू कराया रिचार्ज पिट निर्माण

Fri, 29 Apr 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
When the forgery was exposed, the construction of the recharge pit was started
मैनपुरी। विकास खंड घिरोर की ग्राम पंचायत भटानी में रिचार्ज पिट निर्माण के नाम पर फर्जीवाड़ा कर लिया गया। पांच माह पहले हुए इस खेल को अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में उजागर किया। इसके बाद सुबह से ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। मामले में सीडीओ ने शुक्रवार शाम तक दोष निर्धारण करते हुए जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए बीडीओ घिरोर को आदेशित किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भटानी में दो रिचार्ज पिट निर्माण के नाम पर दिसंबर 2021 में मनरेगा से लगभग 67 हजार प्रति यूनिट की दर से भुगतान कर लिया गया लेकिन आज तक निर्माण नहीं हो सका। शुक्रवार को सुबह नौ बजे प्राथमिक विद्यालय भटानी और प्राथमिक विद्यालय चिकनी में रिचार्ज पिट निर्माण कराने के लिए ठेकेदार और श्रमिक पहुंच गए। आनन-फानन में निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। दिनभर मौके पर निर्माण कार्य चलता रहा।
विज्ञापन

जांच करने पहुंचे बीडीओ
अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर सीडीओ विनोद कुमार ने खंड विकास अधिकारी घिरोर यदुवीर सिंह से शुक्रवार शाम तक जांच कर मामले में वित्तीय अनियमितता के लिए दोषी पाए गए अधिकारी और कर्मचारी के नाम समेत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश दिए। इस पर बीडीओ यदुवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर कार्य देखा। उन्होंने बताया कि शाम तक रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हो गया भुगतान
सवाल ये है कि आखिर कार्य से पहले कैसे भुगतान कर दिया गया। पंचायत सचिव और रोजगार सेवक बिना नाम लिए पूरे मामले में ब्लॉक के एक बड़े अधिकारी द्वारा फर्जीवाड़े को अंजाम देने की बात कह रहे हैं।

किसी भी कार्य के लिए कार्य से पूर्व भुगतान नहीं किया जा सकता है। ये वित्तीय अनियमितता है। मामले की जांच कर शुक्रवार शाम तक बीडीओ घिरोर से रिपोर्ट मांगी गई है। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
-विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed