{"_id":"6a1dda1b9632af919105a05f","slug":"wheat-procurement-centers-allege-illegal-collections-farmer-leaders-submit-memorandum-to-sdm-alleging-reduction-in-weight-of-plastic-bags-agra-news-c-421-1-ag11011-9375-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गेहूं खरीद केंद्रों पर अवैध वसूली का आरोप, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, प्लास्टिक कट्टे के वजन में की जा रही कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गेहूं खरीद केंद्रों पर अवैध वसूली का आरोप, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, प्लास्टिक कट्टे के वजन में की जा रही कटौती
विज्ञापन
अछनेरा। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के पदाधिकारियों ने सोमवार को उप जिलाधिकारी किरावली दिव्या सिंह को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र के गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों के शोषण और अवैध वसूली का आरोप लगाया। संगठन ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि अछनेरा ब्लॉक के अंतर्गत सहकारी समिति नगला अरूआ एवं सहकारी समिति कुकथला के गेहूं खरीद केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया के दौरान अनियमितताएं की जा रही हैं। किसानों से प्रत्येक क्विंटल गेहूं पर करीब एक किलोग्राम अतिरिक्त गेहूं किरदा के नाम पर लिया जा रहा है। किसान नेताओं का आरोप है कि लगभग 200 ग्राम वजन वाले प्लास्टिक कट्टे का वजन 700 ग्राम मानकर किसानों के गेहूं में कटौती की जा रही है। इससे किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य नहीं मिल पा रहा और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। भाकियू नेताओं ने उप जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा किसानों से की जा रही कथित अवैध कटौती को तत्काल बंद कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना चाहिए और खरीद केंद्रों पर पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में युवा तहसील अध्यक्ष जितेंद्र कुमार शर्मा, बलराम सोलंकी, हरिओम, गोपाल, अजय आदि किसान नेता मौजूद रहे।