फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   What kind of strictness on polythene sold openly 80 quintals were seized in 15 days

Agra: पॉलिथीन पर ये कैसी सख्ती...सरेआम बिक रहीं, 15 दिन में 80 क्विंटल की गईं जब्त

Mon, 24 Jun 2024 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Jun 2024 09:25 AM IST
सार

आगरा नगर निगम का दावा है कि सालभर में 9.52 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, इसके बाद भी सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर लगाम नहीं लगाई जा सकी है। 
 

विज्ञापन
What kind of strictness on polythene sold openly 80 quintals were seized in 15 days
पॉलिथीन पर ये कैसी सख्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पॉलिथीन (सिंगल यूज प्लास्टिक) पर प्रतिबंध है। नगर निगम के अधिकारी सख्ती का दावा कर रहे हैं।15 दिन में ही दो बाजार में गोदामों पर छापा मारकर 55 क्विंटल पॉलिथीन जब्त की जा चुकी है। 2.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। लेकिन पॉलिथीन सरेआम बिक रही है और प्रयोग हो रही है
विज्ञापन


शहर के बोदला, लोहामंडी, दरेसी, रावत पाड़ा, सुभाष बाजार, शाहगंज में पॉलिथीन में सामान आसानी से मिल जाता है। नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि वे लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। सालभर में हुई कार्रवाई में 80 क्विंटल तक पॉलिथीन जब्त की जा चुकी है। 980 किलोग्राम प्लास्टिक भी जब्त की गई है। 9.52 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


 

कार्रवाई
1-15 दिन पहले लोहामंडी बाजार में नगर निगम की प्रवर्तन दल ने गोदाम पर छापा मारा था। 5 क्विंटल पॉलिथीन पकड़ी थी। 1 लाख रुपये जुर्माना लगाया था।
2- शनिवार को गुदड़ी मंसूर खां में प्रवर्तन दल ने 50 क्विंटल पॉलिथीन पकड़ी थी। 6 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

गुजरात से आ रही पॉलिथीन
आगरा में सबसे ज्यादा पाॅलिथीन दरेसी, लोहामंडी और नुनिहाई में पकड़ी गई है। नगर निगम के प्रवर्तन दल के प्रभारी डाॅ. अजय कुमार सिंह के अनुसार पॉलिथीन गुजरात से आगरा तक आ रही है। ट्रांसपोर्ट कंपनी पर माल आता है। इसके बाद व्यापारी गोदाम तक पहुंचाते हैं। 120 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पॉलिथीन को बेचा जा रहा है।


 

लोगों के जीवन के लिए घातक
डाॅ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक प्रदूषण बढ़ा रही है। यह लोगों के जीवन के लिए भी घातक है। पॉलिथीन को एक प्रयोग करने के बाद जमीन पर फेंक दिया जाता है। यह जमीन में सालों साल पड़ी रहती है, जिससे मृदा प्रदूषण हो रहा है। नदियों में जाने की वजह से वहां का पानी भी खराब हो रहा है। अगर, प्लास्टिक किसी माध्यम से लोगों के शरीर में जाती है तो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होती है। सबसे ज्यादा गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी असर पड़ सकता है।

पुलिस नहीं पकड़ पा रही
बाजारों में गोदामों में रखी पॉलिथीन को नगर निगम पकड़ रहा है। मगर, यह कहां से लाई जा रही है। इस पर कोई कार्रवाई की जा रही है। यही वजह है कि चोरी छिपे बिक्री बढ़ रही है। मुकदमे दर्ज न होने से बिक्री करने वालों को फायदा मिल रहा है। नगर निगम की ओर से जब्त पॉलिथीन को काटने के बाद एमआरएफ सेंटर पर नष्ट किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed