फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Welcomed the biker contingent of the 'Seva Sankalp Yatra'.

Agra News: सेवा संकल्प यात्रा के बाइकर्स दल का किया स्वागत

Sun, 27 Sep 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 27 Sep 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Welcomed the biker contingent of the 'Seva Sankalp Yatra'.
फतेहपुर सीकरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से बड़नगर (गुजरात) के लिए निकले करीब 60 बाइकर्स दल का शनिवार को फतेहपुर सीकरी में स्वागत किया गया। दल ने यहां शुक्रवार को रात्रि विश्राम किया। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइकर्स दल को राजस्थान सीमा तक विदा किया।
विज्ञापन


सेवा संकल्प यात्रा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। यात्रा का उद्देश्य सेवा, समर्पण, एकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। बिहार से पिंटू कुमार सिंह, जिला मंत्री युवा मोर्चा बक्सर, संतोष कुमार कुशवाहा, रोहतास सहित अन्य कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल हैं। बिहार प्रभारी अनिकेत झा के नेतृत्व में दल यात्रा कर रहा है। स्वागत करने वालों में पंकज कटारा, हरिओम सिंह, लोकेश तिवारी, विल्सन कुशवाहा, भीम ठाकुर, कृष्णकांत शर्मा, वीरेंद्र कुशवाह, अंशु शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed