फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wedding season is in full swing, passengers are facing difficulty in getting buses.

Agra News: सहालग का जोर, बसों के लिए यात्री मुश्किल में

Tue, 25 Nov 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 25 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Wedding season is in full swing, passengers are facing difficulty in getting buses.
फोटो14कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़े लोग।संवाद
कासगंज। सहालग का सीजन चल रहा है, सार्वजनिक वाहनों में जगह पाने के लिए धक्का-मुक्की हो रही है। भीड़ अधिक होने के कारण बसे न मिल पाने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली, एटा और आगरा मार्ग पर बसों के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी है कि यात्रियों को बसों के लिए दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन




डिपो से 106 बसों का संचालन होता है। वर्ष का आखिरी सहालग है। इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में प्रतिदिन लोग अपनी रिश्तेदारी में आ-जा रहे हैं। इससे बसों में भीड़ बढ़ गई है। मार्गों पर जाम के चलते समय से बसें नहीं लौट पा रही हैं। इससे यात्रियों को बसों के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ती है। ऐसी स्थिति किसी एक मार्ग की नहीं है। दिल्ली, आगरा, एटा, अलीगढ़, बरेली, बदायूं सभी मार्गों के हाल एक जैसे हैं। ऐसे में लाेकल यात्री भी परेशान हो रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि शादी के सीजन के कारण भीड़ बढ़ गई है, लेकिन रोडवेज की ओर से अतिरिक्त बसें नहीं चलाई गईं। इससे छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और जरूरी कार्य से जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एआरएम, ओम प्रकाश ने बताया कि सहालग के सीजन की वजह से भीड़ का दबाव बढ़ गया है, बसों को सभी निर्धारित मार्गों पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed