फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wedding on 11 March But Arrested Before the Big Day  Rithik Yadav Held

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: 11 मार्च को  शादी, उससे पहले ही गिरफ्तार हुआ रितिक यादव; ये है उस पर आरोप

Wed, 18 Feb 2026 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Feb 2026 10:19 AM IST
सार

आगरा के बाह के रहने वाले जिस रितिक यादव फिल्म निर्माता और निर्देशक के मुंबई स्थित घर पर फायरिंग के आरोपियों को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, उसकी 11 मार्च को शादी होनी है। 

विज्ञापन
Wedding on 11 March But Arrested Before the Big Day  Rithik Yadav Held
रितिक यादव और उसका घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 फिल्म निर्माता और निर्देशक के मुंबई स्थित घर पर फायरिंग के आरोपियों को शरण देने के आरोप में बिजौली के रितिक यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। उसकी 11 मार्च को शादी होनी है। 
विज्ञापन


मुंबई क्राइम ब्रांच एवं हरियाणा एसटीएफ ने 15 फरवरी को झज्जर के मछरौली से रितिक यादव को गिरफ्तार किया था। उसकी मां गुड्डी देवी ने बताया कि बेटा रितिक के पकड़े जाने की जानकारी पर पिता विनोद कुमार दिल्ली गए हैं। 11 मार्च को रितिक की शादी है। इसके लिए तैयारी चल रही है। घर में साफ-सफाई का काम चल रहा है। 2 बेटे हैं, छोटा उनके पास रह कर पढ़ाई और तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


बड़ा बेटा रितिक झज्जर और गुरुग्राम में रियल एस्टेट कंपनी में सुपरवाइजर का काम करता है। 15 फरवरी की दोपहर रितिक से बात हुई थी। उसने एक और साइट पर काम मिलने की बात बताई थी। शादी को लेकर उससे काम न बढ़ाने की सलाह दी थी। शादी को लेकर समय से आने की बात हुई थी। उन्होंने बताया कि बेटा कंपनी में सुपरवाइजर का काम कर रहा था। मां ने बेटे पर लगे आरोप गलत बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed