{"_id":"61ee38b7d48f0a0af177627e","slug":"weather-update-temperature-drop-due-to-dense-fog-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में छाया घना कोहरा: 20 कदम दूरी पर दिखाई देना हुआ मुश्किल, हाईवे पर रेंगकर चले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में छाया घना कोहरा: 20 कदम दूरी पर दिखाई देना हुआ मुश्किल, हाईवे पर रेंगकर चले वाहन
Mon, 24 Jan 2022 10:57 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:57 AM IST
सार
आगरा में सोमवार सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी बेहद कम होने से हाईवे पर वाहन रेंगकर चले। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिन तक तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।
विज्ञापन
आगरा में सुबह छाया घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बारिश के बाद अब घने कोहरे ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार तड़के से ही घना कोहरा छा गया। स्थिति यह रही कि हाईवे पर 20 कदम दूरी पर दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन रेंग-रेंगकर चले। वहीं शनिवार की रात से रविवार सुबह तक हुई रिमझिम बारिश के बाद गलनभरी सर्दी है।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह 10 बजे न्यूनतम तापमान आठ डिग्री पर रहा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया है। शहर में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिन तक तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।
विज्ञापन
रविवार को नहीं निकला सूरज
रविवार को भी सूरज पूरे दिन बादलों के आगोश में छुपा रहा। सर्द हवाओं से पूरे दिन सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। सुबह से शाम तक सूरज के दर्शन नहीं हो सके। बादल छाए रहे। दोपहर बाद फिर से सर्द हवा ने तापमान में गिरावट ला दी। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले वर्ष 23 जनवरी को अधिकतम तापमान 20.1 और न्यूनतम 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दो दिन में 9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। शुक्रवार को आगरा जहां प्रदेश के सबसे सर्द तीन शहरों में शामिल था, वहीं शनिवार और रविवार को मेरठ, मुजफ्फरनगर में सर्दी का प्रकोप ज्यादा रहा।