{"_id":"5fd6560e8ebc3e3b8a0c72de","slug":"weather-mainpuri-news-agr4718411174","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगामी तीन दिनों में सात डिग्री तक पहुंचेगा न्यूनतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगामी तीन दिनों में सात डिग्री तक पहुंचेगा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन
12एमएनपी-37-भोगांव रोड पर घने कोहरे के बीच गुजरते वाहन
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में आगामी तीन दिनों में मौसम और सर्द होगा। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि आसमान साफ रहने के कारण दिन में धूप निकलेगी।
वर्तमान में मौसम रात में सर्द और दिन में राहत भरा है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। हालांकि अब सर्दी जल्द ही और बढ़ेगी। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम के पूर्वानुमान में ये बात कही गई है। पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दो से तीन दिन में उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगे।
ये हवाएं तेज गति की होंगी। तेज हवाओं के कारण मौसम में गलना होना तय है। इसी के चलते न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई गई। रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वानुमान में एक राहत भरी खबर ये है कि फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। इससे किसानों को राहत रहेगी। इससे आगामी फसलों की बुवाई के लिए वे खेत तैयार कर सकेंगे।
विज्ञापन
---
धुंध से मिल सकती है निजात
कई दिनों से आसमान में धुंध छाई हुई है। कभी ये धुंध कम हो जाती है तो कभी बढ़ जाती है। कृषि वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा के अनुसार जल्द ही धुंध से निजात मिलने की संभावना है। दरअसल तेज हवाओं के चलने से धुंध हट जाएगी और आसमान साफ
हो जाएगा।