फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather forecast update rain expected in Agra today

Weather Update: ताजनगरी में मौसम हुआ सुहावना, दो दिन छाए रहेंगे बादल, आज बूंदाबांदी के आसार

Mon, 20 Jun 2022 12:16 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Jun 2022 12:16 AM IST
सार

बारिश से ताजनगरी में मौसम सुहावना हो गया है। एक सप्ताह में दिन का पारा 10 डिग्री तक कम हुआ है, जिससे गर्मी से राहत मिली है। 

विज्ञापन
Weather forecast update rain expected in Agra today
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में प्री-मानसून दस्तक दे चुका है। हवा में नमी बढ़ने से एक तरफ मौसम सुहावना हो गया है, दूसरी तरफ लू के तेवर ढीले पड़ गए हैं। गर्म हवाएं अब ठंडी हो गई हैं। रविवार को दिनभर बादलों की लुकाछिपी होती रही। गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। फिर दोपहर में कुछ देर धूप निकली। शाम को फिर ठंडी हवाओं से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन बूंदाबांदी के आसार हैं।

विज्ञापन


रविवार को दिन का पारा सात डिग्री लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रात के पारे में भी तीन डिग्री की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। पिछले 24 घंटे में 1.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। शुक्रवार शाम को झमाझम बारिश से गर्मी के तेवर ढीले हो गए हैं। 

विज्ञापन

मौसम हुआ सुहावना 

शनिवार के बाद रविवार को भी मौसम सुहावना रहा। लोगों ने सुहावने मौसम का लुत्फ उठाया। विज्ञान केंद्र बिचपुरी के विज्ञानी डॉ. संदीप सिंह के मुताबिक अगले दो दिनों तक 20 से 22 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बादल छाए रहेंगे। बारिश के आसार हैं। उसके बाद फिर मौसम करवट ले सकता है। तेज धूप निकलने पर फिर उमस बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस डिग्री गिरा पारा

एक सप्ताह में दिन का पारा 10 डिग्री तक कम हुआ है। 44 डिग्री से पारा अब 34 डिग्री रह गया है। हवाओं का रुख बदलने से रात भी ठंडी है। जून के पहले व दूसरे सप्ताह में गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। जिसके बाद अब मौसम में बड़ी राहत मिली है।

1996 में हुई थी रिकॉर्ड बारिश

जून के महीने में बारिश का रिकॉर्ड 1996 में बना था। तब 25 जून को जिले में सबसे ज्यादा 270.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी। पिछले तीन दिन में करीब 30 एमएम बारिश हो चुकी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्री-मानसून सक्रिय रहा तो आगामी दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed