फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   weather change in kasganj heavy rain losses and benifit for crop

आसमां से एक साथ बरसी राहत और आफत, किसान परेशान

Fri, 05 Feb 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
weather change in kasganj heavy rain  losses and benifit for crop
कासगंज के सोरों क्षेत्र में पड़े ओले - फोटो : KASGANJ
मौसम किसानों के लिए राहत के बीच आफत भी बन रहा है। बृहस्पतिवार देर रात तेज बारिश के साथ ही जमकर ओले भी गिरे। बारिश से गेहूं जौ की फसलों की सिंचाई हो गई। जबकि ओलावृष्टि से सरसों और मटर की फसल को बड़ा नुकसान हुआ है। किसान राहत में कम और मुसीबत में ज्यादा दिखाई दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम से ही बादल छाए और बूंदाबांदी हुई। देर रात तेज गरज के साथ बिजली चमकने लगी। देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। काफी देर तक बारिश होती रही। बारिश हुई तो गेहूं और जौ की फसलों को बौछारी सिंचाई मिली इससे किसानों ने राहत की सांस ली लेकिन कुछ देर बाद सोरों, कासगंज, सहावर क्षेत्र में ओले भी गिरने लगे। तेज ओलावृष्टि हुई। ओले देख किसान चिंतित हो गए। ओलों से सरसों की फसल का फूल झड़ गया है तो वहीं मटर एवं आलू की फसल बारिश और ओलों से प्रभावित है। बस इतना जरूर है कि गेहूं जौ की फसलों में सिंचाई हो गई। क्योंकि यह फसलें अभी प्रारंभिक अवस्था में ऐसे में ओलों से इन फसलों को अधिक नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

चलीं तेज सर्द हवाएं
बारिश और ओलावृष्टि के बीच तेज हवाएं चलीं। हवाएं सर्द थीं। ऐसे में रात में लोगों ने अधिक ठंड महसूस की। हांलाकि शुक्रवार को धूप निकलने के बाद मौसम कुछ हद तक खुशनुमा हो गया। चिकित्सक राजकिशोर के मुताबिक बदलते मौसम में लोग एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की बात-
- खेत में गेहूं की फसल को आंशिक नुकसान हुआ है, जबकि पशुओं के चारे के लिए जो बरसीम तैयार खड़ी थी वह ओलावृष्टि के कारण पूरी तरह नष्ट हो गई है। बारिश से फायदा कम ओलावृष्टि से नुकसान अधिक है। - साहब सिंह, खलीलपुर।
- खेत में सरसों की फसल खड़ी थी। ओलावृष्टि से सरसों की फसल ख्ेातों में बिछ गई है। काफी नुकसान हुआ है। अब लागत निकालना भी मुश्किल होगा। देर रात तक ओले पड़े। - हेम सिंह, होडलपुर।

वर्जन-
- ओलावृष्टि से अधिक नुकसान नहीं है। बारिश से किसानों की गेहूं-जौ की फसल को फायदा है। हालांकि अन्य फसलों पर थोड़ा प्रभाव ओलावृष्टि से पड़ा है। - सुमित चौहान, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed