फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा मंडल में तेज रफ्तार से आई आंधी से गिरे पेड़-होर्डिंग, मैनपुरी में युवक की मौत

Sun, 31 Mar 2019 01:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 Mar 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
weather change due to thunderstorms rain in agra zone
आगरा में आंधी से गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
आगरा मंडल में शनिवार को मौसम के दो रंग नजर आए। दोपहर आग की तरह दहकी तो रात में बारिश और तेज आंधी ने लोगों को परेशान किया। गरज-चमक के साथ तेज आंधी चली। इस सीजन में पहली बार आई तेज आंधी के कारण शहर में कई जगह पेड़ टूट गए तो कई होर्डिंग धराशाई हो गए, वहीं मैनपुरी जिले में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य झुलस गए। 
weather change due to thunderstorms rain in agra zone
तेज आंधी से गिरा होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला
आगरा में रात 8:30 बजे गरज-चमक के साथ तेज आंधी शुरू हुई। करीब एक घंटे तक चली आंधी की रफ्तार 81 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। तेज आंधी के कारण शहर में कई जगह पेड़ टूट गए तो कई होर्डिंग धराशाई हो गए। शोरूमों के आगे रखे गए स्टैंडी और होर्डिंग गिर गए। आंधी के कारण पेड़ों से पत्ते गिरे, जिससे सड़कें पूरी तरह से ढक गईं। तेज आंधी की वजह से शहर में प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक लगभग थम सा गया।
weather change due to thunderstorms rain in agra zone
गरज चमक के साथ हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
सीजन में पहली बार आई आंधी के बाद बारिश ने लोगों को भिगो दिया। करीब 2.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। आंधी के कारण एक घंटे तक शहर में धूल ही धूल नजर आई, लेकिन बारिश के कारण धूल से लोगों को निजात मिल गई। बारिश के बीच तेजी से चमक रही बिजली लोगों को डराती रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
weather change due to thunderstorms rain in agra zone
आंधी से गिरे पेड़ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
बीते साल अप्रैल में 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी की याद लोगों के जेहन में ताजा हो गई। शहर में एमजी रोड, माल रोड, आवास विकास, नेशनल हाइवे, बाईपास रोड, यमुना किनारा रोड, फतेहाबाद रोड पर लगे रूफटॉप होर्डिंग और बैनर फट गए। डीएम आवास परिसर में पेड़ गिर गया, वहीं खंदारी में भी कई जगह पेड़ टूटे हैं। 
विज्ञापन
weather change due to thunderstorms rain in agra zone
आसमान में छाए काले बादल - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले में आंधी के दौरान बिजली गिरने से नरेश कुमार (30) पुत्र बच्चालाल निवासी अमीना कपूरा, जिला कौशाम्बी की मौत हो गई। दो अन्य लोग झुलस गए। ये लोग गांव सेवारामपुर के पास ईंट भट्ठा पर काम करते थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed