फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोड़पति शिवपाल करते हैं खेतीबाड़ी, पत्नी पेट्रोल पंप और राइस मिल की डायरेक्टर

Sun, 31 Mar 2019 05:48 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 31 Mar 2019 05:48 AM IST
विज्ञापन
loksabha elections 2019 Millionaire Shivpal Doing farming
नामांकन के लिए जाते शिवपाल सिंह यादव
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बीए, बीपीएड तक की पढ़ाई की। वह दो करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। छह करोड़ से अधिक की मालकिन उनकी पत्नी सरला यादव हैं। सैफई निवासी 64 वर्षीय शिवपाल सिंह यादव ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई जैन इंटर कालेज करहल (मैनपुरी), बीए केके डिग्री कालेज इटावा और बीपीएड की डिग्री क्रिश्चयन कालेज लखनऊ से प्राप्त की। 
loksabha elections 2019 Millionaire Shivpal Doing farming
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
वह खेतीबाड़ी करते हैं तो उनकी पत्नी सरला यादव अंकुर यादव पेट्रोल पंप की प्रोपराइटर, अंकुर राइस मिल गौरापुरा इटावा और बिंकी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लि. इटावा की सदस्य और डायरेक्टर भी हैं। 
loksabha elections 2019 Millionaire Shivpal Doing farming
- फोटो : amar ujala
शिवपाल यादव के पास एक करोड़, 75 लाख, 418 की चल व 26 लाख, 90 हजार की स्वअर्जित संपत्ति है। दो लाख, 17 हजार, 621 की विरासत की संपत्ति है। पत्नी सरला यादव पर एक करोड़, 66 लाख की अचल संपत्ति, स्वअर्जित संपती 4.34 करोड़ से अधिक वविरासत की 20.89 लाख की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
loksabha elections 2019 Millionaire Shivpal Doing farming
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
दो लाख, 30 हजार का शिवपाल सिंह यादव व पत्नी सरला यादव पर आठ लाख से अधिक का ऋण है। शिवपाल पर एक रायफल व रिवाल्वर और पत्नी पर रायफल व डबल बैरल बंदूक है। 
विज्ञापन
loksabha elections 2019 Millionaire Shivpal Doing farming
शिवपाल सिंह पर अंगूठी तो पत्नी पर दस लाख से अधिक कीमत के गहने हैं। पजेरो गाड़ी के साथ ही घर में फर्नीचर के साथ एसी सहित अन्य सामान है। शिवपाल सिंह यादव के पास तो 2.19 लाख नकद, पत्नी पर 41 हजार की नकदी है, परिवार में 8.31 लाख की नकदी है। एक करोड़, 30 लाख बैंक में व 26.97 लाख पत्नी सरला के बैंक एकाउंट में हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed