फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   We have to move forward with such goals which will increase the reputation of the university - Vice Chancellor

आगरा: ऐसे लक्ष्य लेकर आगे बढऩा है जो विश्व विद्यालय की ख्याति को बढ़ाएं- कुलपति

Wed, 08 Feb 2023 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
We have to move forward with such goals which will increase the reputation of the university - Vice Chancellor
कासगंज। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय अमेरिकन फुटबॉल प्रतियोगिता का जनपद स्टेडियम में विधिवत शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में 45 विश्व विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग करने पहुंची हैं। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ के कुलपति प्रोफेसर डॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्व विद्यालय भले ही नया है, लेकिन अमेरिकन फुटबॉल प्रतियोगिता के माध्यम से इसे प्रसिद्धि मिलेगी। हमें ऐसे लक्ष्य लेकर आगे बढऩा है जो विश्व विद्यालय की ख्याति को बढ़ाएं। विश्व विद्यालय के कुलसचिव महेश कुमार ने भी अमेरिकन फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन को बड़ा गौरव बताया और खिलाडिय़ों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

कुलपति अमेरिकन फुटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की विशिष्ठ अतिथि फिल्म अभिनेत्री प्रीति झिंगियानी और उनके पति अभिनेता प्रवीण डबास ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमें उन पुरानी कहावत को तोडऩा है जिसमें कहा जाता था कि खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब। उन्होंने कहा कि आज खेल में अच्छा भविष्य बन रहा है। खिलाडिय़ों को पूरी ऊर्जा के साथ खेल में अपना प्रदर्शन करना चाहिए। विशिष्ठ अतिथि आयकर आयुक्त अशोक सरोहा ने कहा कि अमेरिकन फुटबॉल प्रतियोगिता भारत में व्यापक स्तर पर खेली जा रही है। हमारे विश्व विद्यालय के खिलाड़ी ऐसा प्रदर्शन करें कि आने वाले समय में इसे भारतीय फुटबॉल के रूप में जाना जाए। महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सचिव विनय कुमार जैन ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि कासगंज जैसे छोटे शहर में राष्ट्रीय स्तर की अमेरिकन फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। केए पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक रुस्तगी ने आयोजन की सराहना करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के सचिव डॉ. प्रवीण जादौन, लेफ्टिनेंट भावना टिंमल ने प्रतियोगिता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed