फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water works in yamunapaar

यमुनापार का वाटरवर्क्स मंजूर, हर घर में होगा नल

Sat, 19 Nov 2022 09:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Water works in yamunapaar
आगरा। यमुनापार की तीन लाख से ज्यादा आबादी को अब अमृत-2 योजना में नल से पानी मिल सकेगा। 525 करोड़ की लागत से 100 एमएलडी की क्षमता वाले नए वाटरवर्क्स को मंजूरी मिलने से इलाके के लोगों में खुशी है। इससे 20 से ज्यादा इलाकों में जलापूर्ति हो सकेगी। यहां की बड़ी आबादी कई साल से टैंकरों से होने वाली जलापूर्ति पर निर्भर है।
विज्ञापन

एत्मादपुर क्षेत्र के विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह व मेयर नवीन जैन के प्रयास से प्रदेश सरकार ने यमुनापार के लिए आगरा वाटर सप्लाई स्कीम ट्रांस यमुना जोन वन और टू के लिए नए वाटरवर्क्स को मंजूरी दी है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नगर विकास विभाग की बैठक में एमबीबीआर तकनीक का प्लांट लगाने की मंजूरी दी गई है। काम जल निगम की वर्ल्ड बैंक इकाई कराएगी। नगर निगम ने जमीन भी चिह्नित कर ली है।
विज्ञापन

इन इलाकों को मिलेगा पानी
ट्रांस यमुना जोन-1, सीता नगर, शाहदरा, एत्माद्दौला, नुनिहाई, नवलगंज, इस्लाम नगर, कछपुरा
पीलाखार, ट्रांस यमुना जोन-2, नरायच, सती नगर, नगला रामबल, कालिंदी विहार, नाऊ की सराय, रवि नगर और फाउंड्री नगर।
18 टंकियां और 3 जलाशय बनेंगे
यमुनापार की जलापूर्ति योजना में 14 जगहों पर 30,500 किलोलीटर क्षमता की ओवरहेड टैंक, 4 जगह 6300 किलो लीटर के टैंक और 3 भूमिगत जलाशय बनाए जाएंगे। इन जगहों पर भविष्य में 30 साल की जरूरतों को देखते हुए ओवरहेड टैंक और रिजर्वायर तैयार कराए जाएंगे। 42.30 किमी. राइजिंग मेन पाइप लाइन नेटवर्क भी बिछाया जाएगा, जिसे पुराने पड़े नेटवर्क से जोड़ दिया जाएगा। फिलहाल शहर में दो वाटरवर्क्स हैं। यमुनापार में बन जाने से तीन वाटरवर्क्स हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनापार को पानी दिलाना थी प्राथमिकता
चुनाव जीतने के बाद मेरी पहली प्राथमिकता यमुनापार क्षेत्र और एत्मादपुर विधानसभा को पानी उपलब्ध कराना था। बैठक में मंजूरी मिल जाने से यमुनापार के तीन लाख से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। कोशिश होगी कि जल्द से जल्द लोगों के घरों तक पानी पहुंचने लगे। इससे क्षेत्र का तेजी से विकास होने लगेगा। एत्मादपुर नगर पालिका के लिए भी 50 करोड़ रुपये की पेयजल योजना को मंजूरी मिल गई है।
- डॉ. धर्मपाल सिंह, विधायक आगरा
अब बच्चे परेशान नहीं होंगे
20 साल से पानी की समस्या का सामना कर रहे हैं। पैसे वाले होते तो घर भी बेचकर कहीं और बसते, लेकिन अब नल का पानी मिलेगा तो बड़ी बात होगी। हमारे बच्चों को तो घर में पानी मिल सकेगा। वे परेशान नहीं होंगे। बच्चू सिंह, टेढ़ी बगिया
पानी का खर्च कम होगा
हर रोज टैंकर से पानी लेते हैं। इसमें भी 200 रुपये तक का रोजाना का खर्च है। लंबे समय से यह समस्या झेल रहे हैं। अगर वाटरवर्क्स से पानी मिलेगा तो बड़ी राहत होगी। खर्च कम होगा।
नाजिर, इस्लाम नगर
पाइपलाइन तो है मगर पानी नहीं
यहां पैदा हुए और बढ़े भी हो गए मगर पानी की समस्या हमेशा बनी रही। अब समय बदल रहा है तो नल से पानी मिल सकेगा। यहां पाइपलाइन तो पड़ी है बस पानी की टंकी से आपूर्ति शुरू होना ही बाकी है।

शकीला बेगम, इस्लाम नगर
पानी के लिए होते हैं झगड़े
पानी की जरूरत पूरी हो जाएगी तो टैंकरों के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। कई बार पानी को लेकर झगड़े तक हो जाते हैं। वाटरवर्क्स बन जाए, पानी आ जाए तब ही यकीन कर सकेंगे।
- रुखसाना, टेढ़ी बगिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed