{"_id":"5ff5ad818ebc3e2e397831f5","slug":"water-supply-will-stoped-for-two-days-from-naulakha-pumping-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: ताजगंज और नौलक्खा जोनल पंपिंग स्टेशन से दो दिन बंद रहेगी जलापूर्ति, दो लाख लोग होंगे प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: ताजगंज और नौलक्खा जोनल पंपिंग स्टेशन से दो दिन बंद रहेगी जलापूर्ति, दो लाख लोग होंगे प्रभावित
Thu, 07 Jan 2021 09:33 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 07 Jan 2021 09:33 AM IST
सार
- कल और परसों ताजगंज, नौलक्खा को नहीं मिलेगा पानी
- दो लाख से ज्यादा लोगों को दो दिन तक पानी की रहेगी किल्लत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
कमला नगर के बाद जलकल विभाग ताजगंज और नौलक्खा जोनल पंपिंग स्टेशन को सप्लाई देने वाली बड़ी पाइप लाइन को बदलने का काम करने वाला है। 8 जनवरी की दोपहर से 9 जनवरी की शाम तक ताजगंज, विभव नगर, मधु नगर, नौलक्खा, नामनेर, विभव नगर, ईदगाह, पुरानी मंडी, बसई कलां, ताजनगरी क्षेत्र के 2 लाख लोगों को पानी नहीं मिल पाएगा। इन दो दिनों में जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से निकली 800 मिमी व्यास की सदर्न पाइप लाइन को आगरा किला के पास मंटोला नाले के ऊपर बदलने का काम किया जाएगा।
बदली जाएगी मंटोला नाले से निकल रही 800 मिमी की पाइप लाइन
आगरा किला के पीछे मंटोला नाले पर लंबे समय से पाइप लाइन लीक कर रही थी। कई बार लीकेज की खबर प्रकाशित होने के बाद जलकल विभाग ने लाइन की मरम्मत की, लेकिन एक जगह से लीकेज बंद होते ही दूसरी जगह से पाइप लाइन फटने लगती थी।
ये भी पढ़ें- खेतीबाड़ी को लेकर बदली किसान ने सोच, बाग में उगाए एप्पल बेर, मिली नई राह
विज्ञापन
नाले के ऊपर होने के कारण पाइप लाइन बदलने में समय ज्यादा भी लग सकता है, इसलिए विभाग ने दोनों दिन आपूर्ति न होने की जानकारी दी है और ताजगंज, नौलक्खा जोनल पंपिंग स्टेशन से जुड़े लोगों से बृहस्पतिवार को ही सप्लाई के दौरान पानी का भंडारण कर लेने की अपील की है।
ये भी पढ़ें- साइबर ठगी का हुए हैं शिकार तो इन उपायों से मिलेंगे रुपये वापस, सेल ने सौ लोगों के लौटाए 15 लाख
पहले से पानी भरकर रख लें
8 और 9 तारीख को सदर्न पाइप लाइन को नाले के ऊपर बदलने का काम किया जाएगा। इसलिए लोग पहले ही भंडारण करके रख लें। दोनों ही दिन पानी की दिक्कत न हो, इसलिए टैंकरों से जलापूर्ति कराई जाएगी। - आरएस यादव, महाप्रबंधक, जलकल
ये भी पढ़ें- सैलानी बढ़े तो चमकने लगे नन्हें ताजमहल, हैंडीक्राफ्ट के कारोबार को मिली ऑक्सीजन