{"_id":"5ff7c4588ebc3e3095671319","slug":"water-supply-will-stop-for-next-two-days-from-naulakha-pumping-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सर्दी में भी पानी का संकट, ताजगंज-नौलक्खा को दो दिन और नहीं मिलेगी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सर्दी में भी पानी का संकट, ताजगंज-नौलक्खा को दो दिन और नहीं मिलेगी सप्लाई
Fri, 08 Jan 2021 08:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 08 Jan 2021 08:05 AM IST
विज्ञापन
टैंकरों से भर रहे पानी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में ताजगंज, नौलक्खा और आसपास के क्षेत्रों के दो लाख लोगों को गुरुवार को पानी नहीं मिला। शुक्रवार और शनिवार को भी नहीं मिल पाएगा। ताजगंज और नौलक्खा जोनल पंपिंग स्टेशन को सप्लाई देने वाली बड़ी पाइप लाइन को मंटोला नाले के ऊपर बदलने का काम शुक्रवार को होना था।
इसके लिए शुक्रवार और शनिवार को पानी की सप्लाई बंद रखने की घोषणा भी की गई थी, लेकिन गुरुवार को 800 मिमी व्यास की पाइप लाइनों का आरसीसी प्लेटफार्म दो जगह से यमुना की तलहटी में धंस गया। कृष्णा कॉलोनी के पीछे एक्सपेंशन ज्वाइंट से टूटने के कारण आरसीसी प्लेटफार्म 3 फुट नीचे आ गया।
गनीमत रही कि पानी की दोनों बड़ी पाइप लाइनें टूटने से बच गईं लेकिन इससे हुई लीकेज के कारण गुरुवार को ही आपूर्ति बंद करनी पड़ी। पानी ना मिलने के कारण विभव नगर, मधु नगर, नौलक्खा, नामनेर, विभव नगर, ईदगाह, पुरानी मंडी, बसई कलां, ताजनगरी के दो लाख से ज्यादा लोग परेशान रहे।

Trending Videos
दो दिन चलेगा पाइप बदलने का काम
मंटोला नाले के ऊपर से लीक कर रही इसी लाइन को बदलने के लिए शुक्रवार सुबह से काम शुरू किया जाएगा जो शनिवार शाम तक चलेगा। इससे दो दिन ताजगंज और नौलक्खा से जुड़े क्षेत्रों की सप्लाई ठप रहेगी।
डेढ़ महीना लगेगा प्लेटफार्म बनाने में
जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से यमुना किनारे तलहटी में जल निगम ने हाथीघाट तक आरसीसी प्लेटफार्म बनाकर उस पर दो पाइप लाइनें डाली थीं। इनके धंसने के बाद अब जलनिगम वर्ल्ड बैंक इकाई ने फाउंडेशन का काम शुरू कराया है। आरसीसी प्लेटफार्म को सपोर्ट देने के लिए बीम बनाए जा रहे हैं।
जलनिगम की विश्व बैंक इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर महेश कुमार गौतम ने बताया कि प्लेटफार्म किस वजह से धंसा है, यह तो जांच के बाद पता चलेगा, लेकिन दोनों ही जगहों पर काम शुरू करा दिया गया है। पाइलिंग के साथ सपोर्ट देने के लिए फाउंडेशन का काम किया जा रहा है। इसमें डेढ़ महीने का समय लगेगा। जिस दिन पानी की लाइन को ठीक किया जाएगा, उस दिन 24 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा।

पीपलमंडी, कालामहल की सप्लाई भी ठप
बेलनगंज, रावतपाड़ा, दरेसी, छीपीटोला, मंटोला, पीपल मंडी और काला महल समेत पुराने शहर की जलापूर्ति गुरुवार को नहीं हो पाई। 15 दिनों में यह 6वां दिन है जब जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से सप्लाई बाधित हुई है। पाइप लाइन लीकेज की मरम्मत और शटडाउन के कारण पुराने शहर में पानी का संकट गहराया हुआ है।
संबंधित खबर: आगरा: ताजगंज और नौलक्खा जोनल पंपिंग स्टेशन से दो दिन बंद रहेगी जलापूर्ति, दो लाख लोग होंगे प्रभावित
क्षेत्रीय पार्षद रवि बिहारी माथुर ने सुबह जलापूर्ति न होने पर जलकल विभाग से संपर्क साधा तो बताया गया कि टोरंट पावर का शटडाउन होने के कारण जलापूर्ति नहीं हुई। सुबह से जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से पाइप लाइन की सप्लाई बंद की गई। शाम को इस लाइन पर सप्लाई चालू हुई तो लोगों को कुछ राहत मिली।
टैंकर की व्यवस्था की है, 81920-95401 पर फोन करें
ताजगंज और नौलक्खा में पानी के संकट को देखते हुए हमने टैंकरों की व्यवस्था की है। लोग हमारे हेल्प लाइन नंबर 81920-95401 पर फोन करके टैंकर मंगवा सकते हैं। पाइप लाइन की समस्या अचानक आई, जिस वजह से बृहस्पतिवार को आपूर्ति रोकनी पड़ी। - अनवर ख्वाजा, सचिव, जलकल विभाग

कब-कब बंद हुआ पानी
दिन पानी का शटडाउन
1-2 सितंबर शाहगंज जलाशय कनेक्शन
28-29 सितंबर हलवाई की बगीची, वॉल्व बदला
12-13 अक्तूबर नौलक्खा गंगाजल जलाशय कनेक्शन
19, 20, 21 अक्तूबर पालड़ा फॉल पर नहर बंद
23 दिसंबर जीवनी मंडी लाइन लीकेज
24-25 दिसंबर नौलक्खा जलाशय कनेक्शन
4-5 जनवरी कमला नगर में पाइप लाइन शिफ्टिंग
7-8-9 जनवरी ताजगंज, नौलक्खा की सप्लाई बंद