{"_id":"5f736ddb8ebc3e9bc91992f3","slug":"water-problem-mainpuri-news-agr4614929199","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी पाइप लाइन नहीं हुई ठीक, दूसरे दिन भी परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पाइप लाइन नहीं हुई ठीक, दूसरे दिन भी परेशान रहे लोग
विज्ञापन
देवी रोड पर नगर की पानी सप्लाई लाइन को ठीक करते नगर पालिका के कर्मचारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नगर पालिका की टूटी पानी की पाइप लाइन मंगलवार को दूसरे दिन भी ठीक नहीं हो सकी। शहर के पांच मोहल्लों के 1800 घरों में पानी नहीं पहुंचा। मंगलवार की देर शाम तक नगर पालिकाकर्मी लाइन को ठीक करने में जुटे हुए थे।
रविवार की रात नगर के देवी रोड पर गैस लाइन बिछाते समय घंटाघर चौराहे के पास शहर की पानी सप्लाई लाइन टूट गई थी। इसके चलते जहां लोग सोमवार को पानी संकट से जूझते रहे वहीं मंगलवार को भी ये परेशानी दूर नहीं हुई। नगर पालिका और कार्यदायी संस्था एचपीसीएल के कर्मचारी टूटी हुई पाइप लाइन को ठीक नहीं कर सके।
शहर के मोहल्ला पत्थरमंडी, कटरा, बजाजा बाजार, कृष्णा टाकीज रोड, लेनगंज आदि के लोग पानी के लिए परेशान रहे। लोगों को घर से 100 से 200 मीटर की दूरी पर हैंडपंप से पानी भरने के लिए जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दो दिन से नल में पानी नहीं आ रहा है। नगर पालिका को कई बार फोन किया गया। समस्या का समाधान नहीं हुआ। - सुनील कुमार, कटरा
48 घंटे से पानी नहीं आया है। लोग परेशान हैं और जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं। गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत परेशानी बढ़ा रही है। - कल्लू सक्सेना, देवी रोड
पानी की किल्लत से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों को फोन किया, लेकिन उन्होंने उठाया नहीं। - रामवीर सिंह, पत्थर मंडी
पिछले दो दिनों से घरों में पानी नहीं आ रहा है। पड़ोसी से पानी मांगना पड़ रहा है। कोरोना संक्रमण के भय से लोग अपने घर में नहीं आने दे रहे हैं। - नरेश चंद्र, कृष्णा टाकीज रोड
पानी की टूटी पाइप लाइन को ठीक करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि आज देर शाम तक सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। - लालचंद भारती, ईओ