फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water problem in dayalbagh

खोदाई के दौरान कटी पाइपलाइन, जलापूर्ति ठप

Mon, 24 Jan 2022 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Water problem in dayalbagh
आगरा। दयालबाग में रविवार की शाम को खोदाई के दौरान आठ इंच की पाइपलाइन कट गई। इससे 100 फुटा रोड पर गंगाजल बहने लगा। इसकी सूचना जलकल को दी गई तो विभाग की टीम ने पाइपलाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया। इस कारण पाइपलाइन से पोषित इलाके के करीब 10 हजार लोगों को शाम को पानी नहीं मिल सका। जलकल विभाग के अनुसार मरम्मत का काम सोमवार शाम तक पूरा हो सकेगा, इससे सोमवार सुबह भी लोगों को पानी नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

दयालबाग में 100 फुटा रोड पर टोरंट पावर के कर्मचारी भूमिगत विद्युत लाइन के लिए कई दिन से खोदाई कर रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि रविवार शाम तकरीबन चार बजे खोदाई के दौरान आठ इंच मोटी पानी की पाइपलाइन कट गई। तेज प्रेशर से गंगाजल 100 फुटा रोड पर बहने लगा। कुछ ही देर में पूरे रोड पर जलभराव हो गया। इसकी जानकारी लोगों ने जलकल संस्थान में दी। इसके बाद शाम छह बजे जलकल की टीम मौके पर पहुंची। उधर, पाइपलाइन फटने के बाद दयालबाग और उससे जुड़ी कालोनियों में जलापूर्ति बाधित हो गई। इलाके के करीब 10 हजार लोगों को पानी नहीं मिल सका।
विज्ञापन

इन इलाकों में नहीं आया पानी
दयालबाग के अदन बाग, मैत्री बाग, सौरभ नगर, टैगोर नगर, राहुल विहार, प्रतीक्षा एन्क्लेव, जयराम बाग, राम मनोहर विहार, बांके बिहारी धाम, मंगलम स्टेट, कल्याणी हाइट्स समेत अन्य इलाकों में रविवार शाम को जलापूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोरंट की लापरवाही
टोरंटकर्मियों की लापरवाही का खामियाजा इलाके के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। रविवार की शाम को जलापूर्ति नहीं हो सकी। इससे लोगों को आसपास से पानी लाना पड़ा। -सौरभ चौधरी, दयालबाग
आज बढ़ेगी परेशानी
पानी की पाइप लाइनफटने से 100 फुटा रोड के आसपास के इलाके में जल संकट पैदा हो गया है। रविवार को तो किसी तरह काम चल गया मगर सोमवार से दिक्कत बढ़ जाएगी। - सत्यवीर चौधरी, 100 फुटा रोड, दयालबाग
नई सड़क की खोदाई की
टोरंट पावर ने हाल में बनी सड़क पर खोदाई की है। एक तो सड़क खराब हो गई, अब पाइपलाइन भी कट गई। परेशानी स्थानीय लोगों को ही उठानी पड़ रही है। -धर्मवीर सिंह, दयालबाग

सोमवार शाम तक ठीक होगा फॉल्ट
दयालबाग में पानी की पाइपलाइन कट गई है। इसकी मरम्मत के लिए शाम को ही टीम भेजी गई है, लेकिन पाइपलाइन बड़ी है। यहां डिवाटरिंग करने के बाद काम शुरू किया गया है। सोमवार तक यह फॉल्ट ठीक हो सकेगा। सुबह भी जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। -आरएस यादव, महाप्रबंधक, जलकल
टोरंट का वर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed