फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water problem in bodla

बोदला : 20 हजार लोगों को नहीं मिला पानी

Mon, 29 Nov 2021 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
water problem in bodla
आगरा। बोदला स्थित बैनारा फैक्टरी के पीछे छह कॉलोनियों के 20 हजार लोगों को रविवार को भी पानी नहीं मिल सका। उनका छुट्टी का दिन पानी भरने में बीत गया। यहां 21 दिन से पानी नहीं आ रहा है। जल संस्थान की टीम ने रविवार को बोदला से हेमा पेट्रोल पंप तक कई जगह खोदाई की मगर उन्हें वॉल्व नहीं मिल सका। इसके चलते समस्या की जानकारी नहीं हो सकी। लोगों को सोमवार को भी पानी नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

बोदला में शांतिपुरम, सरस्वती नगर, गुलाब नगर, बीएमजे कॉलोनी, हुक्मीराम नगर समेत छह कॉलोनियों में पिछले 21 दिन से पानी नहीं आ रहा है। शनिवार को इलाके की महिलाओं ने जाम लगाकर हंगामा किया था। जलकल के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रविवार शाम तक समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन जल संस्थान की टीम कई जगह खोदाई करने के बाद भी वॉल्व और मेन लाइन बो (इंटरकनेक्शन) तलाश नहीं कर पाई। पाइपलाइनों का मानचित्र नहीं होने के कारण जल संस्थान की टीमें वॉल्व तक नहीं खोज पा रही हैं।
विज्ञापन

आसपास से पानी भरा
21 दिन से पानी की समस्या बनी हुई है। रविवार सुबह आसपास से पानी भरा। शाम को एक टैंकर आया था, लेकिन वह कुछ देर में खाली हो गया। - राम सिंह, बोदला
सबमर्सिबल से ला रहे पानी
रविवार शाम को भी पानी नहीं आया। अभी तक लाइन को ठीक नहीं किया गया है। लोगों को आसपास के सबमर्सिबल पंपों से पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। - ज्ञानदेवी, बोदला
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगा समाधान
टीमें वॉल्व को तलाश कर रही हैं। सोमवार तक समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। लोगों को पानी जरूर मिलेगा। - आरएस यादव, महाप्रबंधक, जल संस्थान
हसनपुरा में नहीं मिला पानी, आज घेरेंगे जलकल संस्थान
लोहामंडी स्थित हसनपुरा में जलकल विभाग ने केशव कुंज ओवरहेड से प्रेशर बढ़ाने की कोशिश की मगर लाइन में पानी नहीं पहुंच सका। इस कारण हसनपुरा में सातवें दिन भी लोगों को जल संकट से जूझना पड़ा। क्षेत्रीय पार्षद बंटी माहौर ने बताया कि सोमवार को वह लोगों के साथ वाटरवर्क्स स्थित जलकल कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। महाप्रबंधक से शिकायत के बाद भी पानी की सप्लाई नहीं की जा रही। उनके पास अब घेराव और प्रदर्शन के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed