{"_id":"5f5bb18d8ebc3e63ca7a8642","slug":"water-kasganj-news-agr4588839169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना जल के मानव जीवन की परिकल्पना बेमानी-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना जल के मानव जीवन की परिकल्पना बेमानी-डीएम
विज्ञापन
कासगंज। कलक्ट्रेट सभागार में जिला भूगर्भ जल प्रबंधन की बैठक जिलाधिकारी सीपी सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें पिछले वर्ष हुए भू गर्भ जल संरक्षण के कार्य पर संतोष जताया। साथ ही आगे भी जल प्रबंधन के बेहतर कार्य करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि पानी के बिना जीवन की परिकल्पना बेमानी है। ऐसे में जलसंरक्षण के कार्यों को गंभीरता से लें।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि नये तालाबों का निर्माण, तालाबों का सुदृढ़ीकरण, रैन वाटर हार्वेस्टिंग/वाटर रीचार्ज, नाले ड्रेन की सफाई, वृक्षारोपण, चेकडेम, इंडिया मार्क हैंडपंप स्थापना आदि कार्यों के लक्ष्यों को विकासखंड वार बांट कर योजना का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा की ओर से पिछले खोदे गए 87 तालाबों की जीओ टैग सहित फोटो उपलब्ध कराई जाए।
नाले, ड्रेन की सफाई तथा खराब हैंडपंपों का विवरण उपलब्ध कराएं और खराब हैंडपंपों को तत्काल ठीक कराएं। पिछले वर्ष वाटर हार्वेस्टिंग के 457 कार्य कराए गए। 1242 सॉकपिट बने, मत्स्य विभाग ने 29 तालाबों को सुधारा। योजना के तहत 1026978 पौधे रोपे गए। लघु सिंचाई विभाग ने 04 चेकडेम बनाए, जलनिगम ने 32 ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाओं का कार्य कराया है।
विज्ञापन
19209 इंडिया मार्क-2 हैंडपंप स्थापित हुए। नवीन वर्ष में विकासखंड और विभागवार जन संरक्षण के लिए लक्ष्यों का आवंटन किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, जिला विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक डीआरडीएए अधिषाषी अभियंता, जलनिगम एवं संबंधित अधिकारी व सभी खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।