फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water crisis in Yamunapar of Agra women came out on streets protested with empty utensils

Water Crisis: आगरा के यमुनापार में जल संकट, सड़क पर उतरी महिलाएं...खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन

Tue, 13 May 2025 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 May 2025 09:29 AM IST
सार

Water Crisis: आगरा के यमुनापार में पानी को लेकर हालात इतने बिगड़े कि महिलाओं को सड़क पर उतरना पड़ा गया। पेयजल आपूर्ति न होने की वजह से उनके सब्र का बांध टूट गया। महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की। 
 

विज्ञापन
Water crisis in Yamunapar of Agra women came out on streets protested with empty utensils
खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के यमुनापार में गर्मी के साथ जल संकट भी गहराने लगा है। सोमवार को ट्रांस यमुना के गणेश नगर, संजीव नगर और राधे नगर में महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। जलकल के खिलाफ नारेबाजी भी की। यमुनापार के भगवती बाग, राधा नगर, गणेश नगर, संजीव नगर, फाउंड्री नगर में पानी का संकट सालों से बना हुआ है। सोमवार को दोपहर 1 बजे बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुषों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पानी की सप्लाई न होने के कारण टैंकरों से खरीदना पड़ रहा है। सरकारी टैंकर का दावा किया जाता है, लेकिन 1-1 सप्ताह तक टैंकर नहीं आते हैं। पानी नहीं आने की वजह से वह अपने मकान भी बेचने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: टीटीजेड में पेड़ों की गिनती के लिए 7 करोड़ रुपये का मांगा बजट, साढ़े पांच साल लगेंगे; SC में सुनवाई
विज्ञापन



 

वर्ष 2016 में डाली गई थी लाइन
राधा नगर निवासी मुन्ना सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 में पानी की पाइपलाइन डाली गई थी। मगर, अब तक पानी नहीं आया है। इसके लिए कई बार जलकल विभाग में प्रार्थनापत्र दे चुके हैं। प्रदर्शन भी किए गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।

 

टैंकर से खरीदना पड़ रहा
भगवती बाग निवासी डा. महेंद्र बघेल ने बताया कि टैंकर से पानी खरीदना पड़ता है। एक ड्रम के 80 रुपये तक लोगों से लिए जाते हैं। इससे जहां परेशानी का सामना करना पड़ता है, वहीं आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। इस बारे में विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई थी। कर्मचारी निरीक्षण करके चले जाते हैं। मगर, सुनवाई नहीं होती है।

ये भी पढ़ें -  Agra: संजय प्लेस में बनेंगी दो और मल्टीलेवल पार्किंग, 5.91 करोड़ का आएगा खर्चा; शासन को भेजा गया प्रस्ताव



 
विज्ञापन

ज्योति नगर में 8 साल से लोग परेशान
पानी की समस्या ताजगंज क्षेत्र के ज्योति नगर में भी है। क्षेत्रीय निवासी कमरुल हसन ने बताया कि इलाका वार्ड 97 में आता है। 15 हजार की आबादी है। इसके बावजूद गंगाजल की लाइन नहीं बिछाई गई है। लोग सबमर्सिबल पंप के भरोसे हैं। यह भी अब खराब होने लगी हैं। भूमिगत जल 300 फीट से नीचे जा चुका है। अधिकारी हर बार यही कहते हैं कि इलाके में सप्लाई के लिए 800 मीटर लाइन बिछानी होगी। ऐसे में खर्च अधिक आएगा। इस कारण पानी के लिए लोग तरस रहे हैं।

ये भी पढ़ें -  Agra: गधापाड़ा में सिटी फॉरेस्ट के विरोध में रेलवे, जवाब किया दाखिल...सुप्रीम कोर्ट में होनी है सुनवाई


 

शुद्ध जल नहीं मिल रहा
इंद्रापुरम के राजू मल्होत्रा का कहना है कि ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई होती है। गंगाजल की लाइन नहीं है। इस कारण शुद्ध जल नहीं मिल पा रहा है। अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। गर्मी में मांग बढ़ने पर टयूबवेल खराब हो जाते हैं। इन्हें ठीक करने में काफी समय लग जाता है। एक साल पहले यही स्थिति हुई थी। अधिकारियों के पास चक्कर काटने पड़े थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed