फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Warranty women brother in law health deteriorated in police station in agra

Agra News:  महिला थाने में बिगड़ गई वारंटी के जेठ की तबीयत, मुंह से निकलने लगा झाग

Fri, 16 Sep 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Sep 2022 12:02 AM IST
सार

महिला थाना पुलिस ने बताया कि कोर्ट से महिला के गैर जमानती वारंट थे। वारंटी महिला अब अपने मूल पते पर नहीं रह रही है। इस पर उसके रिश्तेदारों के बारे में पता चला था। उसे थाने लाया गया था।

विज्ञापन
Warranty women brother in law health deteriorated in police station in agra
महिल थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की महिला थाना पुलिस एक मामले में वारंटी महिला के नहीं मिलने पर उसके जेठ को पकड़कर ले आई। पूछताछ के दौरान जेठ को ब्रेन हेमरेज हो गया। उसके मुंह से झाग निकलने लगे। यह देखकर थाने की पुलिसकर्मी घबरा गईं। आननफानन में पुलिसकर्मी उसे निजी अस्पताल में लेकर आए। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। कई थानों की पुलिस अस्पताल पर लगाई गई है।

विज्ञापन


एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि वर्ष 1997 के मामले में कोर्ट से एक महिला के वारंट जारी हुए थे। मामला दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी का है। महिला कोर्ट में पेश नहीं हो रही थी। पिछले दिनों पुलिस उसके घर गई थी। मगर, महिला का घर नहीं मिला। महिला के गैर जमानती वारंट जारी हो गए। महिला को कोर्ट में पेश किया जाना था।
विज्ञापन


महिला के रिश्तेदार विष्णु कुमार कुशवाहा सदर क्षेत्र में रहते हैं। वह 65 साल के हैं। आढ़ती हैं। इसकी जानकारी पर पुलिस बृहस्पतिवार को उनके घर पहुंची। उन्हें महिला थाना में लाकर पूछताछ की। अचानक विष्णु कुमार को पसीना आने लगा। वह बेहोश गिर पड़े। मुंह से झाक भी निकलने लगे। यह देखकर पुलिसकर्मी घबरा गए। वह विष्णु कुमार को सिकंदरा हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां विष्णु कुमार की हालत गंभीर है। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई पर सवाल

वारंटी के नहीं मिलने पर पुलिस किसी और कैसे थाने ला सकती है? यह सवाल है। पुलिस ने रिश्तेदार को पकड़ा तो उसे थाने लेकर क्यों आए। परिवार के लोगों के सामने भी पूछताछ कर सकती थी। थाने लाने से पहले स्थानीय थाने को अवगत कराया गया या नहीं? यह भी सवाल बना हुआ है।

बदल गया महिला का घर

महिला थाना पुलिस ने बताया कि कोर्ट से महिला के गैर जमानती वारंट थे। वारंटी महिला अब अपने मूल पते पर नहीं रह रही है। इस पर उसके रिश्तेदारों के बारे में पता चला था। उसे थाने लाया गया था। मगर, किसी तरह की मारपीट नहीं की गई। अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। उधर, विष्णु कुमार के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हंगामे की आशंका पर कई थानों की फोर्स को भी बुला लिया। परिजन को फिलहाल अस्पताल पर नहीं रुकने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed