{"_id":"6ac46e739e1509cb4500d0e9","slug":"agra-ram-barat-today-168-tableaus-to-showcase-india-s-grand-sanatan-tradition-2026-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अद्भुत: सात किलो का रजत मुकुट, 168 झांकियों में दिखेगा सनातन का विराट स्वरूप; सिया वरन को आज आएंगे रघुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अद्भुत: सात किलो का रजत मुकुट, 168 झांकियों में दिखेगा सनातन का विराट स्वरूप; सिया वरन को आज आएंगे रघुराई
Tue, 06 Oct 2026 09:13 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 06 Oct 2026 09:13 AM IST
सार
आगरा में मंगलवार को ऐतिहासिक राम बरात निकलेगी, जिसमें 168 झांकियों के जरिए देशभर की धार्मिक परंपराओं और सनातन संस्कृति की भव्य झलक दिखाई देगी। राम बरात में सात किलो के रजत मुकुट में श्रीराम दमकेंगे, जबकि तिरुपति बालाजी, वैष्णो देवी, जगन्नाथ और गोवर्धन लीला समेत कई आकर्षण होंगे।
विज्ञापन
राम बरात के स्वागत को तैयार जनकपुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ढोल-नगाड़ों की गूंज और बैंड-बाजों की धुन के बीच मंगलवार को उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध राम बरात निकाली जाएगी। 168 झांकियों से सजी बरात में इस बार आस्था, सनातन परंपरा और सामाजिक संदेशों का विराट स्वरूप देखने को मिलेगा। बरात के सबसे आगे रजत रथ पर भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी विराजमान होकर नेतृत्व करेंगे। इसके बाद गोवर्धन लीला से लेकर तिरुपति बालाजी, सांवरिया सेठ, सालासर बालाजी, श्रीनाथजी, वैष्णो देवी और भगवान जगन्नाथ समेत देश के अलग-अलग हिस्सों के प्रमुख धार्मिक स्थलों की झांकियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
श्रीराम लीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि 15 भव्य झांकियां विशेष रूप से तैयार की गई हैं। इनमें फल-मेवा से सजी झांकियों के साथ सामाजिक, आध्यात्मिक और देशभक्ति के संदेश देने वाली झांकियां भी शामिल हैं। राम बरात प्रभारी प्रवीण स्वरूप बंसल ने बताया कि इस बार दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत तक के ऐतिहासिक मंदिरों और धार्मिक परंपराओं को झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। शुरुआती पांच झांकियां गणेश जी की होंगी। इनमें आठ फुट के गणेश जी हाथ जोड़कर सबसे पहले बरात की अगवानी करते नजर आएंगे। उत्तराखंड, महाराष्ट्र, केरल, असम, पश्चिम बंगाल और राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों की धार्मिक और सांस्कृतिक झलक भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मीडिया प्रभारी राहुल गौतम ने बताया कि गोवर्धन लीला की झांकी में पर्वत और सरोवर के साथ मेवा से सजा दृश्य तैयार किया जाएगा। सांवरिया सेठ की झांकी भक्ति का रंग बिखेरेगी, तिरुपति बालाजी की झांकी फलों से सजी होगी। सालासर बालाजी और श्रीनाथजी के स्वरूप भी विशेष आकर्षण रहेंगे। पीतांबरी देवी, वैष्णो देवी और भगवान जगन्नाथ, नीब करौरी बाबा की झांकी भी इस बार बरात में शामिल होगी। विशाल बजरंग बली का स्वरूप और प्लेटफॉर्म पर हिलता-चलता डायनासोर बच्चों और युवाओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा। फिल्मी दृश्यों और कलाकारों की जीवंत प्रस्तुतियां भी भव्यता बढ़ाएंगी।
सात किलो के रजत मुकुट में दमकेंगे रघुवर
बरात में चारों भाइयों का विशेष शृंगार आकर्षण का केंद्र रहेगा। बारहदरी में श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के मुकुट और पोशाक तैयार करने का काम शृंगार कमेटी पिछले दो माह से कर रही है। शृंगार कमेटी प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि प्रभु श्रीराम का करीब सात किलो का रजत मुकुट तैयार किया गया है। इसमें सूर्य चिह्न, जयपुर से लाई गई विशेष कलगी, भगवान विष्णु के पांच आयुध और नृत्य करते मोर की आकृति बनाई गई है। श्रीराम पीतांबरी शेरवानी पर मैरुन रंग के काम और गोट से सजी पोशाक धारण करेंगे। राम अभिषेक शर्मा ने बताया कि लक्ष्मण जी का करीब साढ़े छह किलो का रजत मुकुट शेषनाग की आकृतियों से सुसज्जित होगा। इसमें रत्न भी लगाए गए हैं।

सड़क पर नाचते नहीं चलेंगे स्वरूप
ताराचंद ने बताया कि किसी भी स्वरूप की झांकी सड़क पर नाचते हुए नहीं चलेगी। केवल मां काली का अखाड़ा अपनी पारंपरिक प्रस्तुति के साथ चलेगा। कमेटी अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि यदि बरात की आड़ में अमर्याचित झांकी नहीं निकलेगी।

साथ चलेंगी हेल्प आगरा की दो एंबुलेंस
मुकेश जौहरी ने बताया कि राम बरात के दौरान आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था के लिए हेल्प आगरा की दो एंबुलेंस साथ चलेंगी। टीएन अग्रवाल ने बताया कि बरात दोपहर तीन बजे रावतपाड़ा से शुरू होगी। सभी झांकियां दरेसी नंबर एक पर एकत्र होंगी और निर्धारित क्रम में आगे बढ़ेंगी। कमेटी का प्रयास है कि रात 11 बजे तक सभी झांकियां बेलनगंज पहुंच जाएं।