फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'Walking will be done by following the words of Jainism'

जैन धर्म के वचनों पर चलने से कल्याण होगा

Mon, 12 Jul 2021 01:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
'Walking will be done by following the words of Jainism'
आगरा। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, हरीपर्वत में मुनि वीर सागर, मुनि विशाल सागर, मुनि धवल सागर ससंघ के सानिध्य में रविवार को सुबह भगवान शांतिनाथ का अभिषेक व शांतिधारा की गई। इसके बाद मुनि वीर सागर महाराज ने शांति सागर सभागार में धर्मसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जैन धर्म के वचनों पर चलने से व्यक्ति का कल्याण होगा। व्यक्ति को भगवान की भक्ति करनी चाहिए, जिससे वह भगवान के करीब जा सके।
विज्ञापन

मुनिश्री ने कहा कि कम ज्ञानवान ज्यादा दिखावा करता है। वहीं, ज्ञान से परिपूर्ण व्यक्ति शांत व स्थिर चित से भरा रहता है, उसे दिखावे से कोई मतलब नहीं होता। आगरा दिगंबर जैन परिषद के प्रतिनिधिमंडल और छीपीटोला जैन समाज के लोगों ने मुनिश्री को ससंघ श्रीफल भेंट किया और आगरा में चातुर्मास करने के लिए अनुरोध किया। मुनि वीर सागर महाराज का पाद प्रक्षालन राजेश जैन ने किया। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि मुनिश्री ससंघ श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, हरीपर्वत से श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, डी-ब्लाक कमला नगर के लिए मंगल विहार करेंगे। प्रवचन में सुनील जैन, सत्येंद्र जैन, जगदीश प्रसाद जैन, प्रदीप जैन, मेयर नवीन जैन, राकेश जैन, जितेंद्र कुमार जैन, मनीष जैन, पन्नालाल बैनाड़ा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-------------------------
परमात्मा के हस्ताक्षर तभी होंगे, जब मरते जीवों की रक्षा करेंगे
आगरा। श्वेतांबर जैन आचार्य श्री ज्ञान चंद महाराज ने रविवार को बालूगंज स्थित जैन कॉलोनी में प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि एक सामान्य कागज के टुकड़े पर जब गवर्नर के हस्ताक्षर हो जाते हैं तो वह भी बहुमूल्य नोट बन जाता है। ठीक उसी तरह से व्यक्ति को अपनी आत्मा पर परमात्मा का हस्ताक्षर करवाना होगा। परमात्मा के हस्ताक्षर तभी होंगे, जब मरते जीवों की रक्षा करेंगे। लोगों ने जीवों को बचाने का संकल्प लिया। - ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed