फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vrindavan Kumbh Mela 2021: Second Shahi Snan In Vrindavan Today

वृंदावन कुंभ का दूसरा शाही स्नान आज: श्रीबांकेबिहारी के द्वार तक होगी शाही पेशवाई की दस्तक

Tue, 09 Mar 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 09 Mar 2021 12:05 AM IST
सार

  • 27 फरवरी को हुआ था पहला शाही स्नान 
  • डीएम और एसएसपी संतों की अनी अखाड़ों में पहुंचे

विज्ञापन
Vrindavan Kumbh Mela 2021: Second Shahi Snan In Vrindavan Today
वृंदावन कुंभ मेला: संतों के साथ डीएम और एसएसपी मथुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन कुंभ में मंगलवार को दूसरा शाही स्नान होगा। इसमें हजारों संत-महंत और श्रद्धालु यमुना में डुबकी लगाएंगे। इससे पहले संतों की शाही पेशवाई भी निकलेगी जो श्रीबांकेबिहारी के द्वार तक जाएगी। पुलिस और प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। व्यवस्थाओं को लेकर डीएम और एसएसपी ने संतों के साथ बैठक भी की। इस दौरान संतों की सहमति से तय हुआ कि शाही पेशवाई में रथों व वाहनों का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


27 फरवरी के पहले शाही स्नान के बाद अब दूसरा शाही स्नान मंगलवार (नौ मार्च) को होने जा रहा है। इसकी व्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को डीएम नवनीत चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर संतों की अनी अखाड़ों में पहुंचे। यहां श्री महंत राजेंद्र दास, श्रीमहंत धर्मदास और श्रीमहंत रामकृष्णदास सहित अन्य संत-महंतों के साथ दूसरे शाही स्नान और पेशवाई को लेकर चर्चा की। इसकी व्यवस्थाओं पर भी संतों से जानकारी ली। इसमें संतों ने पूर्व आश्वासन के अनुरूप तय मार्ग पर श्रीबांकेबिहारी के निकट चौकी मार्ग तक शाही पेशवाई की जानकारी दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई जारी: फिरोजाबाद में बेसिक शिक्षा विभाग ने 57 को किया बर्खास्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रथ व वाहनों का नहीं होगा प्रयोग
इस दौरान संतों की सहमति से तय हुआ कि पेशवाई के दौरान किसी भी प्रकार के रथ व वाहनों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इसी के अनुसार एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिया। इसके अलावा मेला प्रशासन शाही स्नान और शाही पेशवाई की तैयारियों में दिनभर जुटा रहा। घाटों पर सफाई अभियान चलाया गया। तय मार्ग पर अतिक्रमण हटाते हुए सफाई कराई गई। कुंभ के नोडल अधिकारी एसपी सुरक्षा रोहित मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी की ड्यूटी लगा दी गई है। मंगलवार को वाहनों के सभी प्रकार के पास मान्य नहीं होंगे। वहीं अधिकारियों ने घाटों का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी भी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed