{"_id":"6046328e8ebc3edb5372fa79","slug":"57-fake-teachers-service-dismissal-in-firozabad-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई जारी: फिरोजाबाद में बेसिक शिक्षा विभाग ने 57 को किया बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई जारी: फिरोजाबाद में बेसिक शिक्षा विभाग ने 57 को किया बर्खास्त
Tue, 09 Mar 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:06 AM IST
सार
- 57 फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया
- जिले में 163 फर्जी शिक्षकों की सूची आई थी
- दो शिक्षकों की पूर्व में ही मृत्यु हो गई
- 50 फर्जी शिक्षक पूर्व में बर्खास्त किए जा चुके हैं
विज्ञापन
Fake Teacher
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद बेसिक शिक्षा विभाग ने फर्जी शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय में वर्ष 2004-05 की फर्जी डिग्री हासिल करने वाले 57 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया। साथ ही फर्जी शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। इन शिक्षकों की सेवाएं शून्य कर दी गई हैं। हालांकि हाईकोर्ट के आदेश पर इन शिक्षकों से अभी तक लिए गए वेतन की वसूली नहीं होगी।
दो शिक्षकों की हो चुकी है मृत्यु
एसआईटी से करीब तीन साल पूर्व जिले में 163 फर्जी शिक्षकों की सूची आई थी। इसमें से दो शिक्षकों की पूर्व में ही मृत्यु हो गई है। करीब 84 शिक्षकों को करीब एक साल पूर्व बर्खास्त किया जा चुका था लेकिन सभी बर्खास्त शिक्षक हाईकोर्ट से स्टे ले आए थे और स्कूलों में शिक्षण कार्य करने लगे थे। बीते एक सप्ताह पूर्व हाईकोर्ट ने फैसला किया था कि फर्जी अंक तालिका बनवाने वाले शिक्षकों को बर्खास्त किया जाएगा।
आगरा: फर्जी प्रमाणपत्र लगाने वाले 168 शिक्षकों की सेवा समाप्त, दर्ज होगी एफआईआर
विज्ञापन
वहीं, टैंपर्ड शिक्षकों को फिलहाल के लिए राहत दी। हाईकोर्ट के फैसले और शासन के आदेश के बाद जिले में 57 और शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है। इधर 50 फर्जी शिक्षक पूर्व में बर्खास्त किए जा चुके हैं। बीएसए ने बर्खास्तगी का आदेश जारी कर सभी खंड शिक्षाधिकारियों को फर्जी शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, लेखा विभाग को भी इन शिक्षकों की सेवाएं शून्य करने के लिए पत्र लिखा है।

कई शिक्षक नेताओं की गई नौकरी
बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी शिक्षक बर्खास्त किए गए हैं। उनमें शिक्षक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल हैं। हालांकि शिक्षक संगठन बर्खास्ती के बाद फर्जी शिक्षकों से पल्ला झाड़ते रहे।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने बताया कि जनपद में 57 फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। इनकी सेवाएं भी शून्य करने के साथ सभी खंड शिक्षाधिकारियों को आदेश दिया है कि वह एफआईआर दर्ज कराकर अवगत कराएं। पहले भी 50 फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है। टैंपर्ड शिक्षकों पर हाईकोर्ट के आदेश पर अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।