फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vrindavan has many hopes of development works in the year 2021

वृंदावन: बिखरी उम्मीदों को संवारेगा नया साल, तीर्थनगरी में फिर लौटेगी रौनक

Sat, 02 Jan 2021 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Jan 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Vrindavan has many hopes of development works in the year 2021
प्रेम मंदिर वृंदावन: प्रेम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

बीता साल 2020 तीर्थनगरी वृंदावन के लिए पीड़ादायक रहा। कोरोना संक्रमण के चलते मंदिरों के बंद होने से लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया। कई काम-धंधे बंद हो गए। विकास का पहिया पूरी तरह से थम गया था। इसमें भी मंदिरों के आसपास खुदी सड़कें लोगों को वर्ष भर पीड़ा का अहसास कराती रहीं। अब नया साल 2021 बांकेबिहारी की नगरी के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। 

विज्ञापन


वृंदावन जहां सब कुछ धार्मिक पर्यटन पर निर्भर है, वहां सात माह तक कान्हा के भक्तों के कदम न पड़ने से सब कुछ ठहर सा गया था। यह पहली बार हुआ जब विश्व प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी सहित सभी मंदिरों में पट बंद रहे। कोरोना संक्रमण के कारण पैदा हुई इस स्थिति ने वृंदावन के 50 हजार से ज्यादा लोगों को झकझोर कर रख दिया। 
विज्ञापन


धार्मिक पर्यटन पर निर्भर यहां का रोजगार भी चौपट हो गया। करीब 500 करोड़ से ज्यादा का लोगों को नुकसान हुआ। इससे अधिकांश लोगों के समक्ष दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया। यहां तक कि विकास परियोजनाओं को भी ब्रेक लग गया। खुदी सड़कें वर्ष भर दुश्वारियां पैदा करती रहीं। वृंदावन कुंभ बैठक के लिए प्रस्तावित बजट सिर्फ 25 करोड़ में सिमट गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल में एक बार फिर नई उम्मीद जगी है। मंदिरों में फिर चहल-पहल बढ़ने लगी है। श्रद्धालुओं के आने से दुकानदारों के चेहरों पर भी चमक आने लगी है। देश-विदेश जानी वाली ठाकुर जी की पोशाक की खरीदारी भी शुरू हो गई है। 

टूटी हुईं गलियों में काम पूरा होने पर जल्द सुंदर लुक आने की उम्मीद है। यमुना पर घाट तैयार हो रहा है। स्वच्छता के लिए अतिरिक्त प्रबंध पर्यटन की संभावना को बढ़ा रहे हैं। यमुना एक्सप्रेसवे और मथुरा से वृंदावन को आने वाले मार्गों का विस्तारीकरण भी नए साल में होने जा रहा है। 

कुंभ बैठक देगी वृंदावन को एक और पहचान
नए साल में हरिद्वार से पहले आयोजित होने वाली कुंभ मेला बैठक वृंदावन को एक और नई पहचान देने जा रही है। इसमें हजारों साधु-संतों की मौजूदगी वृंदावन की धार्मिक महिमा को और बढ़ाएगी। प्रदेश सरकार इस आयोजन का प्रदेश स्तर पर प्रचार भी करेगी। यहां नवीन घाट सहित अनेक नई परियोजनाएं भी इसके माध्यम से मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed