फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vrindavan After death of two women Banke Bihari darshan system changed rules will remain in force till 5 Jan

UP: बांके बिहारी के दर्शन को आईं दो महिलाओं की मौत के बाद बदली गई व्यवस्था, पांच जनवरी तक लागू रहेंगे ये नियम

Mon, 25 Dec 2023 10:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Dec 2023 10:31 PM IST
सार

Banke Bihari Mandir: वृंदावन के श्री ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन को आईं दो महिला श्रद्धालुओं की रविवार को मंदिर के रास्ते में मौत हो गई, जिसके बाद यहां व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया गया है। नई व्यवस्था पांच जनवरी तक लागू रहेगी।
 

विज्ञापन
Vrindavan After death of two women Banke Bihari darshan system changed rules will remain in force till 5 Jan
बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में नए साल पर देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना देखते हुए सोमवार से बाहरी वाहनों का वृंदावन में प्रवेश पूरी तरह से बंद कर हो गया है। पुलिस ने सभी प्रवेश मार्गो पर बैरिकेडिंग लगाकर बाहरी वाहनों को रोका और स्थाई और अस्थाई पार्किंग स्थलों में वाहनों को खड़ा कराया। इस कारण प्रवेश मार्गों पर दिनभर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन

वृंदावन पुलिस ने मथुरा से आने वाले बाहरी वाहनों को आईटीआई कॉलेज पर रोक पर पार्क कराया। पागल तिराहा पर बैरीकेडिंग लगाकर रोका और स्थाई पार्किंग में खड़ा कराया गया। इसके बावजूद पागल बाबा तिराहा पर पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे और मथुरा की ओर से आने वाले वाहनों को चौहान पार्किंग, दारुक पार्किंग पर खड़ा कराया। इस कारण प्रवेश मार्ग पर मथुरा की ओर पागल बाबा मंदिर तिराहा से वात्सल्य ग्राम तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर छटीकरा मार्ग पर मल्टीबेलब पार्किंग स्थल पर सभी वाहनों को रोका गया। पुलिस द्वारा वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने से बैरियर पॉइंट से लेकर अक्षयपात्र तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। स्थानीय लोगों के वाहनों को आधार कार्ड एवं पहचानपत्र दिखाकर वृंदावन में प्रवेश मिला। इसके अलावा सुनरख मार्ग, पानीघाट तिराहा, पानी गांव की ओर से पौटूंन पुल से आने वाले वाहनों को भी यमुना किनारे खड़ा कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि वृंदावन में लगने वाले जाम और यातायात व्यवस्था बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए 25 दिसंबर से पांच जनवरी तक बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इसके लिए दस पॉइंटों पर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। वाहनों को खड़ा करने के लिए छह स्थाई और अस्थाई पार्किंग स्थल पर वाहनों को खड़ा कराया जा रहा है। स्थानीय लोग आधार कार्ड और पहचान पत्र दिखाने पर ही वृंदावन में प्रवेश देने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed