{"_id":"6ab2b78e17d05f2a640c2bfc","slug":"voting-for-graduate-and-teacher-constituencies-to-be-held-on-october-23-in-agra-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्तूबर को वोटिंग, जारी हुआ एमएलसी चुनाव का कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्तूबर को वोटिंग, जारी हुआ एमएलसी चुनाव का कार्यक्रम
Tue, 22 Sep 2026 10:45 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Akash Dubey
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:45 PM IST
सार
मंडलायुक्त रिटर्निंग अफसर नगेंद्र प्रताप ने मंगलवार को आगरा खंड स्नातक व शिक्षक क्षेत्र के एमएलसी चुनाव कार्यक्रम घोषित किया। मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरुजी और आकाश अग्रवाल का कार्यकाल 6 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। इसके साथ ही 12 जिलों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक/ANI
विस्तार
आगरा खंड स्नातक क्षेत्र से एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरुजी और शिक्षक क्षेत्र से एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल के 6 दिसंबर को कार्यकाल खत्म होने से पहले मंगलवार को मंडलायुक्त रिटर्निंग अफसर नगेंद्र प्रताप ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। इसके साथ ही आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, कासगंज, हाथरस, औरैया और कन्नौज में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
विज्ञापन
घोषित कार्यक्रम के तहत निर्वाचन की औपचारिक अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। उम्मीदवार 6 अक्तूबर तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्तूबर को की जाएगी, जबकि प्रत्याशी 9 अक्तूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान की प्रक्रिया 23 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। 27 अक्तूबर को मतों की गिनती के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
निर्वाचन प्रक्रिया को 31 अक्तूबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। यह द्विवार्षिक चुनाव आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुल 12 जिलों आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, कासगंज, हाथरस, औरैया और कन्नौज में आयोजित किया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद रिटर्निंग ऑफिसर नगेंद्र प्रताप ने सभी संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों एवं विभागीय अध्यक्षों को भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने और निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन