फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vocational courses in agra university

छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबर, विश्वविद्यालय शुरू करने जा रहा रोजगारपरक पाठ्यक्रम

Thu, 11 Apr 2019 04:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Apr 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
vocational courses in agra university
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। शैक्षणिक सत्र 2019-20 में आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान में कई नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित होने हैं। इन पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के बाद रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 
विज्ञापन


संस्थान को बी. वॉक इन रिटेल मैनेजमेंट पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से आवंटित किया गया है। वहीं, चार पाठ्यक्रमों को विश्वविद्यालय में अकादमिक परिषद और कार्य परिषद में पास किया गया, प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। 
विज्ञापन


इसे जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इनमें एमए इन रूरल डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट, एमए इन डिजास्टर मैनेजमेंट, एमए इन पब्लिक एडमिनिस्ट्र्रेशन और पीजी डिप्लोमा इन कारपोरेट सोशल रेस्पांसिबिलिटी है। सभी पाठ्यक्रमों में 30-30 सीटें होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

‘सरकारों का जोर छात्र-छात्राओं को रोजगारपरक शिक्षा दिए जाने पर है। इसी के तहत कुछ नए पाठ्यक्रमों को संचालित किया जाना है। एक पाठ्यक्रम यूजीसी से मिला है, चार विश्वविद्यालय स्तर से रखे गए हैं। शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिलनी है।’ - प्रो. सुगम आनंद, निदेशक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान 

नए पाठ्यक्रमों को शुरू करने के पीछे मंशा 

ग्राम्य विकास के क्षेत्र में सरकार सहित तमाम स्वयंसेवी संगठन काम कर रहे हैं। इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए एमए इन रूरल डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट पाठ्यक्रम शुरू होना है। संस्थान अब तक रूरल डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा कराता था। 

अब परास्नातक की डिग्री प्रदान की जाएगी। डिजास्टर मैनेजमेंट के क्षेत्र में तमाम रोजगार के अवसर हैं, इसलिए एमए इन डिजास्टर मैनेजमेंट संचालित करने की योजना बनाई गई। सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए लिहाज से एम इन पब्लिक एडमिनिस्ट्र्रेशन को रखा गया है। 

कारपोरेट सोशल रेस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) में कंपनियों में नौकरियां हैं, इसमें पीजी डिप्लोमा करने वालों को फायदा मिलेगा। बी. वॉक इन रिटेल मैनेजमेंट करने के बाद छात्र-छात्राओं के पास रोजगार के तमाम अवसर होंगे।  


आखिरी के दिनों में बोर्ड परीक्षा की इस प्लानिंग के साथ करें तैयारी, देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed